17 लाख फोन, 300 CCTV फुटेज खंगाल कर पकडे 5 डकैत…

 

जांजगीर-चांपा (संजय यादव) चांपा के राइटर सेफ कंपनी के दफ्तर से हुई 63 लाख 50 हजार रुपए की डकैती मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। चांपा पुलिस की टीम व क्राइम ब्रांच ने बिहार और कोरबा डकैती के रोपियों को पकडने में कामयाब हुई है। पांचो आरोपियों को सोमवार की सुबह पुलिस ने चांपा थाने में लाकर पुछताछ में आरोपीयो ने लुट करने की बात स्वीकार कर ली है। वही तीन अरोपी फरार है। पुलिस से अरोपीयो से 21 लाख नगद बरामद किया है। वही आरोपीयो से रिमांण्ड मे लेकर और पुछताछ चल रही है। गौरतलब है की पुलिस की इस कार्यवाही पर सबसे पहले कल सोमवार को ही फटाफट न्यूज ने समाचार प्रकाशित किया था.. जबकी पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाई हुई थी.. और सभी पुलिस अधिकारियों के मोबाइल भी बंद थे..

इस कार्यवाही में पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है 3 अभी भी फ़रार है, और 21 लाख नगद बरामद किये है, बड़ी बात यह थी की इस कार्यवाही में 17 लाख टेलिफ़ोन का एनालिसिस किया गया, और 5 राज्यों में सघन पड़ताल के बाद 300 जगहों की सीसी टीवी फ़ुटेज खंगाली गई है,

ज्ञात हो कि 26 नवंबर को उक्त कंपनी के दफ्तर से हथियार बंद डकैतों ने गार्ड को पिस्टल दिखाकर 63 लाख 50 हजार रुपए लूटकर भाग निकले थे। डकैती का सुराग लगाने पुलिस 23 दिन तक लगातार भागदौड़ कर रही थी। इसके लिए आईजी पुरूषोत्तम गौतम ने चार जिले की पुलिस को लगाई थी। चांपा पुलिस की टीम डकैती की सुराग के लिए बिहार गई थी। बिहार में संदेही को पकड़ लिया है। अरोपीयो के  नाम हाजी मेमन व मुस्ताक खान बताया जा रहा है। बिलासपुर आई जी ने आरोपीयो तक पहुचने के लिए अलग-अलग राज्यो की पुलिस की मदद से आरोपीयो तक पहुचने मे कामयाबी मिली है। पुलिस से मामले का खुलासा करते हुऐ बताया की  84 लोगो थाना लाकर पुछताछ के बाद 23 दिनो में आरोपीयों तक पहुची गई । लुट की घटना को अंजाम देनेवाला मास्टर मांइड कोरबा के एक मस्जिद में रहता था। वही पूरी घटना की प्लाट किया गया । मास्टर मांइड का नाम इमाम खान है। 28 अक्टुबर व 29 नबबंर को आये आरोपीयो ने आफिस के रेकी भी किये थे। पुलिस अरोपीयों को रिमांड में लेकर पुछताछ कर रही है।