छत्तीसगढ़ में 12 फ़ीसदी अधिक वर्षा, सबसे ज्यादा बीजापुर में वहीं सरगुजा में आधी से कम,कई इलाके में आज भी हो सकती हैं बारिश

फटाफट डेस्क: प्रदेश भर में एक पखवाड़ा के बाद फिर से हुई भारी बारिश। बीते रात को कई इलाके में मूसलाधार वर्षा हुई हैं। रायपुर में सुबह होते तक 50mm से अधिक वर्षा हुआ हैं। मौसम पूर्वानुमान 29 और 30 अगस्त को भी प्रदेश का कई हिस्सों में वर्षा होने की संभावना हैं। इस समय तक सामान्य वर्षा से दुगुना बीजापुर में हुआ हैं वहीं सरगुजा में सामान्य से आधी ही बारिश हुई है।


बता दें कि रात भर वर्षा के बाद प्रदेश के इन इलाके में दर्ज़ किए गए नए आंकड़े मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक जशपुर में 98.8mm और वहीं सबसे कम तिल्दा में 1.7mm दर्ज़ किया गया हैं। रायपुर शहर में 34.8mm दर्ज हुआ। धमतरी में 65.7mm वर्षा हुआ है। बिलासपुर के कोटा में भी 84.2mm वर्षा दर्ज हुई है , जबकि बलरामपुर जिले के कुसमी – सामरी में 75mm तक वर्षा की बात कही जा रही है। सरगुजा और कोरिया में हल्की वर्षा हुई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि 30 अगस्त को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज – चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक – दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बना हुआ है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक और चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका दक्षिण- पूर्व बंगाल की खाड़ी से दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश तक 3.1 किलोमीटर विस्तारित हैं। इसकी वजह से बरसात होने की संभावना बन रही है।


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में सामान्य से 12 % अधिक पानी गिर चुका है। यहां एक जून से 29 अगस्त तक औसतन 913.5mm वर्षा होती रही है। इस साल 29 अगस्त सुबह 8.30 बजे तक 1025.1mm पानी गिर चुका है। सबसे अधिक 2068mm पानी बीजापुर जिले में वर्षा हुआ है। यह वहां की सामान्य औसत वर्षा से 92 % अधिक है। सबसे कम 493mm वर्षा सरगुजा में हुई है। वहां सामान्य से 49 % की कमी है।