1 दिसम्बर से 31 जनवरी तक धान खरीदी

अम्बिकापुर 19 नवम्बर 2014
धान खरीदी केन्द्रों पर सभी आवष्यक व्यवस्था सुनिष्चित करने कलेक्टर के निर्देष 
समर्थन मूल्य पर 1 दिसम्बर से 31 जनवरी  तक धान खरीदी जाएगी
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वे सभी आवष्यक व्यवस्था करना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को टोकन नंबर बांटकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करें। आगामी 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू की जाएगी और 31 जनवरी तक रहेगी।
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों और राईस मिलर्स के संचालकों की बैठक लेकर कहा कि धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पहले सभी उपार्जन केन्द्रों के कांटे बांट का सत्यापन नियंत्रक नापतौल से करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्र का चिन्हांकन करते हुए विषेष रूप से ध्यान रखा जाए कि ऐसी भूमि का चयन किया जाए, जहां गड्डे न हो और आसपास से पर्याप्त ऊंचा हो जिससे आकस्मिक वर्षा की स्थिति में धान खराब न हो पाए।
उन्होंने धान के सुरक्षित संग्रहण हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाने, पाॅलिथीन कव्हर, डेªनेज सिस्टम या सीमेंट के ब्लाक एवं अन्य आवष्यक व्यवस्था सुनिष्चित करने कहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की आवष्यक साफ-सफाई करने, किसानों हेतु पेयजल आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देष दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों के दीवालों पर कंट्रोल रूम, संबंधित अधिकारियों का मोबाईल नंबर आवष्यक रूप से लिखवाने के निर्देष दिए।
उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लिए प्रचार-प्रसार करने पर जोर देते हुए कहा कि वाॅल रायटिंग पेन्टस से किया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सूची भी दीवालों पर चस्पा किया जाए। उन्होंने समिति प्रबंधकों से कहा कि वह यह तय कर लें कि वे एक दिन में कितने किसान धान बेच सकेंगे और उस हिसाब से पंजीकृत किसानों की सूची के आधार पर उन्हें पर्ची उपलब्ध करा दें जिसमें धान बेचने की तारीख का भी उल्लेख हो, जिससे किसानों को धान बेचने में किसी तरह की असुविधा न हो।
कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में आर्द्रता मापी यंत्र रखने, पर्याप्त मात्रा में कांटे बांट की व्यवस्था रखने और कृषकों को विक्रय किए गए धान की राषि का भुगतान उनके बैंक खाते में समय पर हस्तांतरित करने के निर्देष दिए। बैठक में बताया गया कि सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 30 केन्द्र बनाएं गए हैं। ज्ञातव्य है कि सरगुजा जिले में 40 राईस मिल है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री जी.एस. राठौर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, नागरिक आपूर्ति निगम, उप-पंजीयक सहकारी संस्थाए, मार्कफेड खाद्य निरीक्षक और समिति प्रबंधक तथा राईस मिलों के संचालक उपस्थित थे।