आक्रोशित लिपिकों ने किया नायब तहसीलदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन..कर रहे है नायब तहसीलदार को हटाने की मांग..

बलरामपुर.. जिले में एक बार फिर लिपिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है..और यह विरोध सरकार के खिलाफ नही, बल्कि अपने एक लिपिक साथी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर की गई है..इतना ही नही लिपिकों ने स्थानीय प्रशासन को अल्टीमेटम भी दिया है कि वे इस मसले पर गम्भीरता से विचार कर दोषी अधिकारी पर कार्यवाही करें.. नही तो वे कलम बन्द हड़ताल कर सड़को पर उतरेंगे..लिहाजा नायब तहसीलदार लिपिकों के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर ली है.

दरअसल छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले लिपिकों ने जिले के रामानुजगंज में लन्च ब्रेक में तहसील कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया है..जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है..

IMG 20190206 WA0014

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ का आरोप है की रामानुजगंज के नायब तहसीलदार पंचराम सलामे ने उनके साथी लिपिक सुखदेव राम टेकाम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली गलौच कर प्रताड़ित किया है..जिसके चलते सम्बन्धित लिपिक कर्मचारी मानसिक तौर पर तनाव से ग्रस्त है..और वे नायब तहसीलदार पंचराम सलामे पर कार्यवाही की मांग कर रहे है..

अधिकारी का विवाद से पुराना रिश्ता, पहले भी ग्रामीणों ने बनाया था…बंधक..

उल्लेखनीय है कि जिस अधिकारी को लेकर लिपिकों को आज विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है, उसी अधिकारी पंचराम सलामे पर धान खरीदी के दौरान महावीरगंज धान खरीदी केंद्र के मजदूरों से मारपीट के आरोप पहले भी लग चुके है, और खरीदी केंद्र में उन्हें किसानों ने बंधक भी बना लिया था, जिसके बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप कर उन्हें मुक्त कराया गया था.

माफी मांगने से भी लिपिक संतुष्ट नही हैं..

संघ के जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी ने बताया कि उक्त अधिकारी ने अपनी गलती स्वीकार करके माफी माँगी है। फिर भी दुर्भावनावश लिपिक साथी का अहित न हो, इसलिये उक्त अधिकारी को अन्यत्र पदस्थ करने की माँग कलेक्टर से किया गया है। उन्होंने बताया कि लिपिक अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर दिन रात मेहनत करते हैं, तब जाकर अधिकारियों को श्रेय मिलता है, लेकिन कार्यालय के इस महत्वपूर्ण कड़ी को अधिकारी जानबूझकर प्रताड़ित कर रहे हैं। लिपिकों के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा, इसके लिये हर मोर्चे पर संघर्ष किया जायेगा। यदि आवश्यकता हुई, तो वृहद आन्दोलन किया जायेगा।
आज विरोध प्रदर्शन के दौरान लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी, जिला सचिव विकास कश्यप, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी.आर. शर्मा, तहसील अध्यक्ष एस.पी.कुशवाहा, सचिव रविन्द्र बर्मा, ब्रजेश गहरवार, अभिषेक सोनी, एस.पी.सिन्हा, प्रभात श्रीवास्तव, नजमुद्दीन सिद्दीकी, विष्णुकांत गुप्ता, जयमंगल राम, त्रियुगी तिवारी सहित भारी संख्या में लिपिक उपस्थित थे।