हड़ताल के बावजूद नहीं थमे संजीवनी और महतारी के पहिये.. विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था..!

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ प्रदेश में 108 संजीवनी/102 महतारी एक्सप्रेस कर्मचारी संघ ने आज नए साल के दिन एक दिवसीय हड़ताल कर दी है.. वेतन विसंगति को दूर किये जाने की मांग को लेकर यह हड़ताल की जा रही है.. हड़ताल की घोषणा के बाद यह माना जा रहा था की प्रदेश की सबसे अति आवश्यक सेवा संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस की सेवा पूरे प्रदेश में इस दिन बंद रहेगी.. लेकिन स्वास्थ विभाग ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों की जगह वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी और परिणाम स्वरुप हड़ताल के बाद भी संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस की सुविधा सुचारू रूप से चालू है.. जाहिर है की अगर इन वाहनों की सेवाएँ बंद हो जाती तो मरीजो और प्रसूताओं को इस हड़ताल से खासी दिक्कत होने वाली थी.. लेकिन स्वास्थ विभाग ने पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था कर ना सिर्फ सुविधा को चालू रखा बल्की हड़ताल को भी बेअसर कर दिया है…

दरअसल छत्तीसगढ़ में अति आवश्यक सेवा में पूरी निष्ठा से अपनी सेवा दे रहे, संजीवनी 108 और महतारी 102 के कर्मचारी वेतन विसंगति से खासे नाराज चल रहे है, इस संबंध में पूर्व में भी कर्मचारी संघ ने शासन को अपनी मांग से अवगत कराया था.. इनकी मांग है की उनसे समय से अधिक अतिरिक्त कार्य लिया जाता है तो फिर वेतन क्यों नही बढ़ाया जा रहा है.. लिहाजा इन मांगो को लेकर आज 1 जनवरी को पूरे प्रदेश में संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस की सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया था.. और निर्णय के तहत कर्मचारी संघ ने हड़ताल तो की है लेकिन हड़ताल का कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिला, क्योकी स्वास्थ विभाग ने संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस को चालू रखने वैकपिक व्यवस्थ कर ली है..