सड़क चौडीकरण को लेकर नगरवासियो ने बनाई समिति…कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन..

बलरामपुर..(राजपुर:पूरन देवांगन)..अम्बिकापुर से राजपुर होकर गुजरने वाली मुख्य मार्ग एन एच् 343 के नए मार्ग निर्माण के सर्वे रिपोर्ट आने के बाद मार्ग के दोनों तरफ 50 फिट चौड़ी करण प्रस्ताव आने के बाद नगरवासियों की नींदे हराम हो गयी है।इस संबंध में नगरवासियों ने सर्वदलीय संघर्ष समिति बनाकर रविवार को स्थानीय रेस्ट एक बैठक आहूत की गई।

बैठक में नगर के सभी प्रतिष्ठित नागरिक सहित व्यपारियो एवं अन्य लोगो ने हिस्सा लिया एवं इस बात पर चर्चा की गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ी करण निर्माण में 50-50 फिट लेने से नगर के अधिकांश दुकाने व घर इसके दायरे में आ जाएंगे जिससे लाखो रुपये की संपत्ति की क्षति होगी और लोगो के रोजगार छीन जाएगी।इन सभी परस्थितियों को देखते हुए समिति के लोगो ने दो प्रमुख विकल्पों पर चर्चा की।निर्मण के दौरान अधिकांश दुकाने और घरों के क्षति न हो इसके लिए बाईपास सड़क के मांग की जाए जो भविष्य में राजपुर से कुसमी मार्ग को जोड़ने का काम करेगी।इसके अलावे यदि बाईपास स्वीकृत नही होता है तो दूसरे विकल्प के तौर पर सूरजपुर सीतापुर की तरह मुख्य मार्ग की चौड़ाई कम की जाए ताकि चौड़ी करण में नुकसान कम हो। बैठक में समिति द्वारा यह तय किया गया की इस संबंध में कलेक्टर बलरामपुर को ज्ञापन सौपकर सभी विक्लपो के साथ नगरवासियों के साथ एन एच् के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हो जिसमे सर्वसम्मति से बीच का रास्ता निमलते हुए मार्ग निर्माण कराया जाए।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की चौडीकरण की प्रक्रिया तेज हो गयी है।अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली सड़क बीच सड़क से 50-50 फिट चौड़ीकरण होना है।इस चौडीकरण में कई गाँव व नगर फसेंगे और उनकी दुकान और गबर टूट जाएगा।चौड़ीकरण के लिए सर्वे का कार्य पूरा मार लिया गया है एवं डीपीआर तैयार किया जा रहा है जिसके बाद कार्य मे तेजी आ जायेगी।
आज इस बैठक के दौरान राजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह ,प्रवीण अग्रवाल ,विजय सिंह, सुरेश सोनी, पूरन जायसवाल ,राजीव गुप्ता ,उपेंद्र गुप्ता, सतीश जायसवाल ,सरोज सिंह, अरुण सोनी ,दीपक मित्तल, अनिल गुप्ता ,सुरेश अग्रवाल, विश्वास गुप्ता ,अतुल मण्डलेकर, गौरव उपाध्याय,छोटन गुप्ता,महेंद्र अग्रवाल, रानू सोनी, भोला, विकास अम्बष्ट, सुनील गुप्ता,मनोज बंसल,सहित अन्य नागरिकगण एवं व्यवसायीगण मौजूद थे।