स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित की गई स्वागत समारोह…प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन हस्तियां हुए शामिल!..

रायपुर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं. राज्यपाल अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी. समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास, चन्द्रशेखर साहू, विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, बृजमोहन अग्रवाल, गंगा पोटाई सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महादेव प्रसाद पाण्डे से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

स्वागत समारोह में विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर, पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी, अपर मुख्य सचिव गृह सी.के. खेतान, अपर मुख्य सचिव कृषि के.डी.पी. राव, अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव मनिन्दर कौर द्विवेदी, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के.आर. पिस्दा, राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह, राज्य सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल, विशेष पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, जी.पी. सिंह, रायपुर आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र, पूर्व मुख्य सचिव श्री एस.के. मिश्रा, पूर्व अपर मुख्य सचिव इन्दिरा मिश्रा, पूर्व अपर मुख्य सचिव बी.के.एस. रे, जलसंसाधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, श्रम विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एस.के. पाटिल, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति केशरीलाल वर्मा, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त पी.सी. दलेई, प्रशासन अकादमी के पूर्व संचालक आलोक अवस्थी, पूर्व महापौर किरणमयी नायक, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, पद्मश्री से सम्मानित भारती बंधु एवं अनुज शर्मा उपस्थित थे. साथ ही समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त पुलिस अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे..