स्काउट एंड गाइड का राज्य स्तरीय जम्बूरी का आयोजन होगा सरगुजा में

अम्बिकापुर

राज्य स्काउट एवं गाइड द्वारा इस वर्ष स्काउट एंड गाइड राज्य स्तरीय जम्बूरी का आयोजन सरगुजा के दतिमा में किया गया है।  गौरतलब है की पिछले वर्ष यह आयोजन बस्तर में किया गया था जिसके परिणाम स्वरुप आयोजन की सफलता को देखते हुए इस वर्ष इस राज्य स्तरीय आयोजन में देश के 11 प्रदेशो से स्काउट गाइड भी हिस्सा लेंगे।  भारत स्काउट एन्ड गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त गजेंद्र यादव व राष्ट्रीय सदस्य सतेंद्र सिंह के द्वारा आयोजन की रूप रेखा तय्यार की गई है। यह आयोजन 12 से 16 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। सूरजपुर जिले के दतिमा में राज्य स्तरीय स्काउट गाइड जम्बूरी का आयोजन होगा। इस कैम्प में प्रदेश भर से लगभग 16000 स्काउट गाइड राज्य के सभी जिलों से और देश के 11  राज्यो से निर्धारित संख्या में वहाँ के कैडर भी शामिल होंगे।

स्काउट गाइड का इतना बड़ा आयोजन संभाग में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए तयारिया भी बड़े पैमाने पर की गई है। पिछले साल यह जम्बूरी बस्तर में आयोजित की गई थी लेकिन इस वर्ष यह जम्बूरी सरगुजा में शिक्षा मंत्री केदार कश्यप और राज्य मुख्य आयुक्त गजेंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न होगी। आयोजण की तैयारियों के लिए सूरजपुर जिले व राज्य स्काउट गाइड की टीम दतिमा मैदान में लगी हुई है और एक विशाल प्रांगण बनाया गया है।

‌प्रेस वार्ता आयोजित कर स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह देव व राज्य मुख्य आयुक्त गजेंद्र यादव ने बताया की स्काउट गाइड जम्बूरी सरगुजा में होना गर्व की बात है। बस्तर के जम्बूरी की सफलता को देख कर अन्य राज्य के लोगो ने भी रुचि दिखाई और 11 राज्यो में से 7 की लिखित स्वीकृति और 4 की मौखिक स्वीकॄति मिली है। इस पांच दिवसीय जम्बूरी में बैंड डिस्प्ले, कैम्प फायर, लोक कला, साहित्यिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कई बड़े आयोजन होंगे।   13 तारीख को सुबह 12 बजे जुएल ओरांव केंद्रीय मंत्री जनजातीय विभाग, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, धरमलाल कौशिक, संसद कमलभान सिंह, के मुख्य आतिथ्य में इस जम्बूरी का शुभारम्भ किया जाएगा। आयोजन में मुख्य आकर्षण का केंद्र सुब्रत साहू जी के द्वारा संचालित क्विज कांटेस्ट होगा। पांच दिवसीय कार्यक्रम में मंत्री रामसेवक पैकरा, टी एस सिंह देव्, स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, बृजमोहन अग्रवाल, भैया लाल राजवाड़े रमशीला साहू, चम्पा देवी पावले,शाताब्दी पांडेय, रामप्रताप सिंह  खेल साय सिंह और संध्या सिंह की भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अलग अलग चरण में लोक कला की प्रस्तुति भी दी जाएगी। 15 दिसंबर को स्काउट एवं गाइड तीन अलग अलग टीम अम्बिकापुर, सूरजपुर व विश्रामपुर जाएगी और स्वच्छता का सन्देश देगी। इसके बाद सभी का सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई है। जम्बूरी के अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य मंत्री रमन सिंह मुख्य अतिथी रहेंगे। समापन सामारोह के दौरान दतिमा को ओ डी ऍफ़ किये जाने की घोषणा भी की जाएगी व महिला समूहों के माध्यम से कैशलेस ट्रेनिंग, ओडीऍफ़ ट्रेनिग लोगो को दी जाएगी।