सूबे के शिमला में गजराज का आतंक..बेघर हुए लोग…

चार दिनों में हाथियों ने 23 पहाड़ी कोरवाओं के घर ढ़हाये

मैनपाट के सरहदी क्षेत्र ग्राम बरघाट में मचाई तबाही,

मैनपाट के ग्राम केसरा में पहाड़ी कोरवाओं ने ली शरण,

गांव के स्कूल व आंगनबाड़ी भवन को तोड़ डाला,

अम्बिकापुर

पिछले चार दिनों से रायगढ़ व सरगुजा के सरहदी क्षेत्र मैनपाट से लगे ग्राम बरघाट में हाथियों ने जमकर तबाही मचा रखी हैं। बीती रात 25 सदस्यीय हाथी के दल ने ग्राम बरघाट में 15 घरों को ढ़हा दिया। चार दिनों में लगभग 23 घरों हाथियों ने जमीनदोज कर दिया है। ग्राम बरघाट पहाडी कोरवा बाहुल्य बस्ती हैं। हाथियों के आंतक को देखते हुये पूरे बस्ती के पहाड़ी कोरवा परिवारों ने मैनपाट के ग्राम केसरा के सरपंच बरातु राम के घर अस्थाई कैम्प लगाकर शरण लिये हुये हैं।

जानकारी के अनुसार मैनपाट के मेहता प्वांइट से लगे रायगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम बरघाट में 25 सदस्यीय हाथी के दल चार दिनों से आंतक मचा रहा है। बीती रात भी हाथियों के दल ने गांव के 15 घरों को ढ़हा दिया। हाथियों से भयभीत पहाड़ी कोरवा के बस्ती के पूरे सदस्य मैनपाट मेहता प्वांइट से लगे ग्राम केसरा में आकर शरण लिये हुये है। बीती रात हाथियों के दल ने पहाड़ी कोरवाओं के घर को ढ़हाते हुये गांव के स्कूल व आंगनबाड़ी भवन को तोड़ डाला। ग्राम बरघाट रायगढ़ जिले के कापू रेंज में आता है। पहाड़ी कोरवा परिवार के सरगुजा जिले के मैनपाट ग्राम केसरा में शरण लेने से कोरवा परिवारों को प्रशासनिक मदद भी नहीं मिल पा रही है। हाथियों के आंतक मैनपाट के सरहदी क्षेत्र में काफी दिनों से जारी है।