समिति में लिमिट अधिक धान… खरीदी बंद होने से किसान परेशान..!

राजपुर (पूरन देवांगन) शासन द्वारा किसानों के धान को समर्थन मूल्य में समितियों खरीदी प्रारम्भ होने के बाद किसान अपने-अपने धान को लेकर बेचने हेतु समितियों में पहुंच रहे हैं,परंतु समितियों में अपनी लिमिट से अधिक धान आने के कारण खरीदी बंद कर देने से किसान खासे परेशान नजर आ रहे है। समिति द्वारा धान खरीदी बंद करने के कारण कई किसानों के धान खरीदी केंद्र के बाहर गाड़ियों में लोड सड़को में पड़े हैं। समितियों में धान खरीदी बंद होने की जानकारी लगते ही सामरी विधायक डॉ प्रीतम राम ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं से अवगत हुए।
मामला बरियो क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र की है,तीन दिनों की शासकीय अवकाश के बाद मंगलवार को समिति में धान खरीदी प्रारम्भ की गई,परंतु समिति प्रबंधक द्वारा समिति में स्टॉक से ज्यादा धान हो जाने के कारण किसानों की धान लेना बंद कर दिया। जिसके बाद किसानों ने इसकी शिकायत सामरी विधायक डॉ प्रीतम राम से की। किसानों को शिकायत के बाद डॉ प्रीतम राम ने वहाँ पहुंचकर किसानों को धान बेचने में होने वाले समस्यायों से अवगत हुए। मौके पर पहुंचे डॉ प्रीतम राम को किसानों ने बताया कि समिति में धान खरीदी बन्द है जिससे सभी किसान परेशान है।
धान खरीदी नही होने के कारण समिति केंद्र से सड़क तक दर्जनों वाहनों की लाइन लग गई है। वहीँ समिति प्रबंधक का कहना है कि 5 हजार क्विंटल धान समिति को स्टॉक रखने की अनुमति मिली है। उठाव नही होने के आभाव में समिति में कुल 8 हजार 2 सौ 76 क्विंटल धान स्टॉक हो गया है,जिससे आगे की खरीदी को बंद करा दिया गया है। डॉ प्रीतम राम ने कहा कि धान खरीदी बंद होने की जानकारी विभाग के डीओ, राजपुर एसडीएम व खाद्यधिकारी को देते हुए समिति से जल्द धान उठाव हेतु निर्देश दिया गया है। बरियो धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव नही होने से किसानों का धान खरीदी बंद पड़ी है जिससे किसान खासे परेशान नजर आ रहे हैं।
शिवकुमार बनर्जी राजपुर एसडीएम
इस संबंध में राजपुर एसडीएम शिवकुमार बनर्जी ने कहा कि समिति में धान खरीदने हेतु स्टॉक की व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों को टोकन आवंटित किया जाता है जिसके पश्चात उनकी धान खरीदी की जाती है। विगत 3 दिनों से शासकीय अवकाश होने के कारण टोकन जारी नहीं किया गया था और बगैर टोकन ही किसान अपना धान लेकर समितियों में पहुंच गए थे। बरियो समिति में धान उठाव हेतु 500 क्विंटल का डीओ राइस मिलरों को जारी कर दिया गया है। बुधवार से बरियो समिती में सुचारु रूप से धान खरीदी प्रारंभ रहेगी।