सदस्यता अभियान मे तेजी लाने प्रदेश उपाध्यक्ष पंहुचे चिरमिरी

कोरिया / चिरमिरी

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश के उपाध्यक्ष मेजर अनिल सिंह अभियान में तेजी लाने के लिए चिरमिरी मंडल के युवा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ लाहिड़ी महाविद्यालय चिरमिरी के पास आयोजित कार्यक्रम में कल एक दिवसीय प्रवास पर उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष श्याम बाबू खटिक ने दी। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय रामेश्वर पाण्डे, कृष्ण बिहारी जायसवाल भी शामिल होंगे। इसके साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने शहर के गणमान्यजनों को भाजपा से जुड़ने एवं समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।