सदस्यता अभियान की आँधी में कांग्रेस नेता भी बन रहे है आनलाईन सदस्य : नेताम

अम्बिकापुर 

आदिवासी युवाओं को भाजपा से जोड़ने आज मा. रामविचार नेताम जी राष्ट्रीय मंत्री भाजपा के मुख्य अतिथ्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय निगम काम्प्लेक्स के सामने ’’ट्राईबल यूथ मेंबरशीप’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा महासदस्यता अभियान के तहत् आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा आदिवासी युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा एवं पंड़ो जनजाति के unnamed (18)युवा जो विशेष जनजाति की श्रेणी में आते हैं, को भाजपा का सदस्य बनाया गया। विशेष जनजाति से सदस्यता ग्रहण करने वालों में जुरबुल, दिनेश, नटेश्वर, भिखराम, राजेश, कीमन, बब्लु, सोनसाय तथा श्रीमती रैतेलो, अघियारो व सुखमनिया प्रमुख थे साथ ही बड़ी संख्या में गोड़, उरांव, कंवर तथा मुण्ड़ा समाज के युवाओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा. रामविचार नेताम ने कहा कि भाजपा की सदस्यता को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुॅचना चाहिए, जिसे युवा मोर्चा ने कर दिखाया है। अपने भाषण के दौरान उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि देश भर में भाजपा के लगभग 7 करोड. सदस्य बन जाने के बाद महासदस्यता अभियान की आंधी में कुछ कांग्रेस के बड़े नेता और विधायक भी अपने आप को नहीं रोक पा रहे हैं, तथा अपने मोबाईल से बी.जे.पी. का आॅनलाईन सदस्यता नम्बर 18002662020 ट्रायल के रूप में डायल कर रहे हैं और दूसरे ही दिन छत्तीसगढ़ शासन के उड़नखटोले में बैठकर अम्बिकापुर-रायपुर आ-जा रहे हैं।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने नव प्रवेशी आदिवासी युवा शक्ति व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजयुमो का दो चरणों में पुरा किया जाने वाला यह अभियान अपने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर ही रूकेगा। प्रथम चरण अभियान 9.10 एवं 11 मार्च अपनी पुर्णता की ओर है तथा 16,17,18 मार्च को होने वाले आॅनलाईन सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में युवा तरूणाई अपनी पूरी शक्ति झोंक नया कीर्तिमान रचेगी। सरगुजा जिले के जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ता 22000 नवीन आॅनलाईन सदस्यों के लक्ष्य को बहुत ही आसानी से पार करेंगे, मेरी अग्रिम शुभकामनायें।

unnamed (17)
कार्यक्रम के दौरान सभी जनजाति के युवा सदस्यों का मा. रामविचार नेताम जी ने भाजपा का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष दास ने किया तथा आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर मजदुर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, अम्बिकेश केशरी, विद्यानंद मिश्रा, हरपाल सिंह भामरा, पीयुष त्रिपाठी, श्रीमती मंजुषा भगत, शैलेश कुमार सिंह, तजिन्दर सिंह बग्गा, आकाश गुप्ता, अनिल जायसवाल, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, कैलाश मिश्रा, गोपाल पाण्डेय, दीपांकर गुप्ता, विकास वर्मा, विशाल सिंहदेव, मनोज कंसारी, श्रीमती अल्पना मिश्रा, प्रेमानंद तिग्गा, निरंजन राय, सुशांत घोष, अनूप टोप्पो, राजेन्द्र सिंह, अभय साहू, निर्भय सिंह, पप्पु गुप्ता, रोचक गुप्ता, शानु कश्यप, छोटु थामस, आसुतोष सिंह, अमोघ कश्यप, मोनु जोसफ, श्रीमती यशोदा साहू, राजा सिंह, दिव्यांशु केशरी, वीर सोनी, लव तिर्की सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छायाचित्र ईमेल आई डी में संलग्न।