विधवा, परित्यक्ता एवं एकाकी महिलाओं की सर्वे सूची सत्यापन हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे

अम्बिकापुर

कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन के निर्देशन मेें सुपोषित, शिक्षित एवं समृद्ध सरगुजा अभियान के अंतर्गत पूर्व में विधवा, परित्यक्ता एवं एकाकी महिलाओं का सर्वे किया गया था। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के सत्यापन एवं महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं का संबंधित विभाग से लिंकेज अथवा बैंक लिंकेज करने गत 16 फरवरी से 21 फरवरी तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. एक्का ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्धारित समय पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में पात्र विधवा, परित्यक्ता एवं एकाकी महिलाओं एवं उनके बच्चों को कानूनी सलाह, स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों को छात्रवृत्ति, कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी से जोड़ने, पात्र महिलाओं को वनाधिकार पट्टे के लिए चिन्हांकन करते हुए उनके लिए उपयुक्त योजनान्तर्गत विभागीय लिंकेज करने कहा गया। शिविर आयोजन के लिए जनपद पंचायतवार कलस्टर निर्धारित करते हुए शिविर के प्रभारी अधिकारी तय कर दिए गए हैं।