राघवपुरी वृद्धआश्रम में वृद्ध जन दिवस मनाया गया

अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2014

समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा वृद्धजनों के सम्मान के लिए आज 1 अक्टूबर 2014 को आस्था निकुंज वृद्धा आश्रम राघवपुरी अम्बिकापुर में वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त जनपद पंचायतों से लगभग 150 वृद्धजन एवं कृषि महाविद्यालय के अध्ययनरत छात्रों ने भाग लिया।

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा दल द्वारा सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवाई वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी वृद्धजनों को साल, श्रीफल एवं साड़ी देकर सम्मानित किया गया। षिविर के दौरान सभी वरिष्ठजनों को भोजन एवं फल दिया गया। षिविर का संचालन सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर श्री धमेष्वर सिंह की अध्यक्षता एवं श्री जगतपाल निकुंज के विषिष्ट अतिथि के उपस्थिति में किया गया। षिविर स्थल पर वरिष्ठजनों द्वारा विचार व्यक्त किया गया कि आज सामाजिक, नैतिकता का पतन हो रहा है। यह वृद्धाश्रम हमारी भारतीय संस्कृति के विरूद्ध है। सामाजिक नैतिकता का पतन के कारण अनेक परिवार विखंडित होता जा रहा है। षिविर का संचालन उप संचालक समाज कल्याण श्री जे.पी. सिंह जिला सरगुजा के मार्गदर्षन में कियागया। षिविर स्थल पर समाज कल्याण विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।