मैनपाट महोत्सव में तीन दिनों के सारे रंग यहाँ देखे..!

अम्बिकापुर तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रविवार को संपन्न हुआ। गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य और पर्यटन, संस्कृति एवं सहकारिता मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में तथा श्रम एवं युवा कल्याण मंत्री भैया लाल राजवाड़े के विशिष्ट आतिथ्य में मैनपाट महोत्सव का समापन समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृति, पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री दयाल दास बघेल ने महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 14 साल पहले मैनपाट की स्थिति आज की स्थिति से बिल्कुल अलग थी। उन्होंने कहा कि मैनपाट के पहाड़ीयुक्त  सड़कों पर चलने एवं यहां की प्राकृतिक सौन्दर्य को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हिमांचल प्रदेश के शिमला की सैर कर रहें हैं। श्री बघेल ने बताया कि मैनपाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए योजना तैयार की गई है तथा शासन द्वारा उसकी स्वीकृति भी दी गई है। उन्होंने बताया कि यहां पर्यटन गांव के निर्माण हेतु 27 करोड़ रूपये की स्वीकृति किया गया है। श्री बघेल ने कहा कि पर्यटन गांव में सभी मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी जिससे पर्यटकों को यहां ठहरने सहित अन्य सुविधाएं असानी से मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि मैनपाट में योगा सेण्टर खोले जाने के भी प्रस्ताव है। जिसे यहां संस्कृति के अनुरूप विकसित किया जायेगा।
विषिष्ट अतिथि श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैया लाल राजवाड़े ने कहा कि यहां के आपार जन सैलाब को देखकर यह एहसास हो रहा है कि मैनपाट महोत्सव एवं मैनपाट के सौन्दर्य के प्रति लोगों में कितनी आकर्षण है। श्री राजवाड़े ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी बधाई के पात्र हैं। सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने मैनपाट महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव में सबकी पंसद के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित हुए हैं, जिसका लोगों ने भरपूर आनन्द उठाया है। उन्होंने नये स्थल पर कार्यक्रम अयोजन करने पर बधाई दी। राज्य सहकारी बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य अखिलेश सोनी कहा कि मैनपाट महोत्सव धीरे-धीरे विराट स्वरूप लेते जा रहा है। यहां देश एवं प्रदेश के ख्याति लब्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी है।
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कहा कि मैनपाट में टाईगर प्वाईंट, मेहता प्वाईंट, फिश प्वाईंट, उल्टा पानी सहित नये टूरिस्ट प्वाईंट के निर्माण की दिशा में कारगर कदम उठाए जायेंगे।उन्होंने बताया कि रोपाखार स्थित मैनपाट महोत्सव स्थल को स्टेडियम के रूप में स्थापित कर विकसित किया जायेगा। इसके साथ ही यहां विशेष सेल्फी प्वाईंट तथा एडवेन्चर स्पोर्टस प्वाईंट भी बनायें जायेंगे। उन्होंने बताया कि मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ 2 फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजनान्तर्गत 251 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ तथा 70 गु्रप एवं स्थानीय तथा ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुत दी गई है। श्रीमती कौशल ने अतिथियों एवं कलाकारों का अभिनन्दन करते हुए बधाई एवं धन्यवाद दिये।
प्रथम दिवस के कार्यक्रम
महोत्सव के प्रथम दिवस स्थानीय प्रतिभावान कलाकारों के साथ ही स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी तथा देष के मषहूर कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों में वालीवुड की पार्ष्व गायिका सुमेधा करम्हे, स्टार कॉमेडियन चिराग वाधवानी, कोलकाŸा डांस ग्रुप, नगपुरिया डांस ग्रुप एवं कत्थक नृत्यांगना पलक तिवारी द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।
 
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम
महोत्सव के द्वितीय दिवस भी भव्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। दूसरे दिवस प्रस्तुत होने वाले कार्यक्रमों में सारेगामा चैम्पियन मषहूर गायक अमित साना, ओड़िसी नृत्यांगना आचल पाण्डेय, लेजर बीम डांस, राजी मोहम्मद द्वारा पियानो वादन तथा साहित्य प्रेमियों को दृष्टिगत रखकर दिल्ली, मुम्बई एवं छŸासगढ़ के मषहूर कवि सुरेन्द्र दुबे, चिराग जैन, शंभू षिखर, महेष दुबे की उपस्थिति में कवि सम्मेलन तथा स्लो लॉयन तिब्बती डांस शामिल हैं।
तृतीय दिवस के कार्यक्रम            
मैनपाट महोत्सव का समापन समारोह प्रदेष के गृह जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त नृत्यांगना यास्मीन सिंह द्वारा ‘‘द डिवाइन कृष्णा‘‘ की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही भोजपुरी के मषहूर गायक पवन सिंह तथा नावेद एण्ड ग्रुप द्वारा सुफी गायन प्रस्तुत किया गया।कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल के मार्गदर्षन में त्रिदिवसीय मैनपाट महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यास्मीन सिंह की मनमोहक प्रस्तुति
मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तथा इंदौर, रायगढ़ एवं लखनऊ घराने से षिक्षा प्राप्त कत्थक नृत्यांगना यास्मीन सिंह द्वारा ‘‘द डिवाइन कृष्णा‘‘ की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उन्होंने नृत्य के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के ईष्वरीय स्वरूप की विस्तृत प्रस्तुति दी। भगवान श्री कृष्ण द्वारा भगवत गीता में दिए गए उपदेषों को आकर्षक नृत्य के साथ प्रदर्षित किया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए यास्मीन सिंह ने अपने कत्थक नृत्य में तार्किकता के धरातल पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन के महत्वपूर्ण पक्षों का विषुद्ध वर्णन किया। इनमें सर्जना और सृजन के एकाकार होने की भावना को अभिव्यक्त करते रासलीला ने सभी दर्षकों का मन अनायास ही मोह लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, पूर्व विधायक प्रो. गोपाल राम, स्काउट एवं गाईड संघ के जिला अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो, जनपद अध्यक्ष मैनपाट श्रीमती पति बाई, पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दर्षक उपस्थित थे।