मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता ‘‘रमन के गोंठ‘‘ का प्रसारण 13 दिसम्बर को

बलरामपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की मासिक रेडियो वार्ता ‘‘रमन के गोठ‘‘ का प्रसारण 13 दिसम्बर  को प्रातः 10.45 से 11 बजे के मध्य किया जाएगा। जिसका प्रसारण आकाषवाणी के सभी केन्द्रांे के साथ-साथ, एफएम रेडियो, आईबीसी 24, ई.टी.व्ही, जी.टी.व्ही, स्वराज एक्सप्रेस के द्वारा किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेष के मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह प्रदेष के जनता से सीधे संवाद् स्थापित करेंगे। कलेक्टर श्री अलेक्स पाल मेनन ने ‘‘रमन के गोठ‘‘ सुनने के लिए प्रमुख वार्ड, ग्राम पंचायत, सामुदायिक भवन एवं सार्वजनिक स्थलों पर विषेष व्यवस्था करने के लिए जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देष दिये हैं।