मुंगेली जिले के सात गांवों में नल-जल योजनाओं के लिए 3.20 करोड़ रूपए स्वीकृत

nal
nal

 

रायपुर

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 की कार्य योजना के अनुसार मुंगेली जिले के सात गांवों में नल-जल प्रदाय योजनाओं के लिए तीन करोड़ 19 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय के आदेश यहां प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। इनमें से विकासखंड मुंगेली के ग्राम ठकुरीकापा के लिए 44 लाख रूपए और विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बांधा-गंजी के लिए 46 लाख 92 हजार रूपए, ग्राम लगरा के लिए 46 लाख 93 हजार रूपए, ग्राम मनकी के लिए 45 लाख 65 हजार रूपए, ग्राम डोंगरिया के लिए 44 लाख 79 हजार रूपए, ग्राम सारिसताल के लिए 43 लाख 44 हजार रूपए तथा ग्राम कोसमतरा के लिए 48 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।