महीनो से लापता महिला का मिला कंकाल.. शरीर पर आधे वस्त्र के सिवा और कुछ नहीं..!

@Nilaytripathi

अम्बिकापुर 3-4 माह से गुम 35 वर्षीय महिला की लाश बिजाटिहली पहाड़ पर मिली है। महिला के शरीर पर कपड़े के नाम पर केवल पेटिकोट भर था और पूरा शरीर कंकाल में तब्दील हो गया था । सूचना पर पहुँची पुलिस ने कंकाल के पास मिली डायरी से महिला की शिनाख्त की और पंचनामा के बाद शव उसके परिजनों को सौप दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को दोपहर ग्राम गिरहुलडीह के बीजाटिहली पहाड़ में एक 35 वर्षीय महिला की अर्द्धनग्न लाश पाई गई। मृत महिला का शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था और उसके बदन पर कपड़ा के नाम पर केवल पेटिकोट था। महिला विगत 3-4 माह से लापता थी जिसकी सूचना थाने में भी दी गई थी। इसकी सुचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुँची। आसपास मुआयना करने पर पुलिस को वहाँ एक खून से सनी एक डायरी मिली जिससे मृत महिला की शिनाख्त हुई। मृत महिला गिरहुलडीह की रहने वाली थी महिला का नाम सोहद्रा चौहान आ कुशल चौहान था और वो विगत तीन चार माह से गायब थी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस मृतिका का शव लेकर नीचे आई और पँचनामा के बाद उसे परिजनों को सौप दिया। इस सम्बंध में नगर निरीक्षक मनीष धुर्वे ने कहा कि अभी इस मामले के बारे में कुछ कहा नही जा सकता है। इसकी पूरी तहकीकात की जायेगी।