महिला दिवस पर विभिन्न तरीको से किया गया महिलाओ का सम्मान

अम्बिकापुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग में अलग अलग क्षेत्र के लोगो ने अपने अपने हिसाब से महिलाओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जहाँ सरगुजा आई जी ने रेंज की 429 महिला पुलिस कर्मियों को समानित किया है वही निशक्तजन सेवा समिति के दवारा महिलाओं के पास खुद जा जा कर उन्हें समानित किया गया वही संभाग के जरही में नव जन ज्योती समाजिक संस्था के द्वारा ग्राम कोरंधा में महिलाओ के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया।

 महिला दिवस के अवसर 429 महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमांशु गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज द्वारा सरगुजा रेंज में पदस्थ 429 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को शासकीय कर्तव्यों के दौरान प्रदर्शित मेहनत, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरूप उनकी सेवा पुस्तिका में प्रशंसा के पुरुस्कार से पुरुस्कृत कर सम्मानित किया है। गौरतलब है की सरगुजा आई जी ने महिला दिवस के अवसर पर रेंज की 429 महिला पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों को समानित करने की द्रष्टि से यह फैसला लिया है..और सेवा पुस्तिका में उत्कृष्टता दर्ज कर उन्हें सम्मानित किया गया है। जाहिर है की सरगुजा आई जी द्वारा दिए गए इस सम्मान के बाद महिला पुलिस कर्मियों को काम करने की नई ऊर्जा मिलेगी।

निशक्तजन सेवा समिति ने अलग अलग क्षेत्र में संघर्ष करने वाली महिलाओ का किया सम्मान

अंबिकापुर में निशक्तजनो के उत्थान के लिए काम करने वाले संगठन निसक्त जन सेवा समिति के द्वारा शहर में विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत संघर्ष शील महिलाओं को उनके कार्य स्थलों पर जा जा कर सम्मानित किया इस दौरान संगठन के द्वारा इन महिलाओं को पुष्प गुच्छ प्रदान कर मिठाइया खिलाई गई और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो को लिए उन्हें सम्मानित किया इस दौरान निशक्त जन सेवा समिति के द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, महिला समूह, के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को समानित किया गया इसके आलावा महिला पुलिस कर्मी व पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला को भी समानित किया गया।