महिला दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों को SP सदानंद का तोहफा… “डर के आगे जीत” का दिया मन्त्र..!

अंबिकापुर सरगुजा पुलिस ने स्थानीय पुलिस लाइन में आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया.. इस आयोजन में जहाँ महिला पुलिस कर्मियों के साथ जिले के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी शरीक हुए वही कार्यक्रम के अंत में केक काट कर सेलिब्रेट किया गया.. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओ को उनकी शक्तियों का स्मरण कराने की जरूरत है। सोंच को डेहवलप करना होगा। क्योकी महिलाओं में अपार क्षमता है लेकिन वो अपनी ताकत को पहचान नहीं पाती.. पुलिस कप्तान ने कहा की वैदिक काल मे महिलाओ की स्थित बहोत अच्छी थी। उसके बाद धीरे धीरे व्यवस्था बदली फिर पुरुष प्रधानता आई पर मौर्य और गुप्त काल मे महिलाओ की स्थित अच्छी थी, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम जब शुरू हुआ तब महिलाओ की ताकत सामने आई। और देश की महिलाओ ने दिखाया की वो किसी से कम नहीं है..

उन्होंने कहा की 33% आरक्षण की बात क्यो 100% की क्यो नही। महिलाए किसी भी मायने में पुरुष से कम नहीं है उनका योगदान 33% नही बल्की 100% होना चाहिए.. जब तक सोच नही बदलेगी तो सफलता नही मिलेगी, महिलायें के कर पाने या ना कर पाने के डर की वजह उनके प्रगति में बाधक है, सदानंद ने तैराकी का उदाहरण दिया, और बताया की आपके अन्दर जो ना कर पाने का डर है उसे निकलना होगा.. डर आपको आगे नही बढ़ने देगा.. पुलिस अधीक्षक ने महिलाओ के सम्मान में कहा की जहां नारी की इज्जत नही होती वहां श्री नहीं होती, महिलाए हर रूप में महिलाएं पूजी और याद की जाती है। देवी, माँ, पत्नी और बहन हर रूप में महिलाए विशिष्ट हैं..  इस दौरान पुलिस कप्तान ने यह भी कहा की महिला दिवस पर वो महिला पुलिस कर्मियों को प्रसस्ति पत्र देंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे..

महिला दिवस के अवसर पर सरगुजा पुलिस ने दो नई योजनाओं की शुरुआत की है जिसमे अंबिकापुर के कोतवाली थाने के द्वारा महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा महिलाओ की सुरक्षा के लिए अलग से स्कूटी से पेट्रोलिग की व्यवस्था और लखनपुर थाने के द्वारा असहाय महिलाओं की आजीविका के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू किये जाने का कार्य का शुभारम्भ आज पुलिस अधीक्षक ने किया.. इस आयोजन को करने के लिए पुलिस पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी गरिमा द्विवेदी की तारीफ की.. आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, सीएसपी आर.एन.यादव सहित सभी महिला पुलिस कर्मी उपस्थति रहे..

SURGUJA POLICE OPRATION PRAGATI AMBIKAPUR