महिला एवं बाल विकास के लिपिक स्थानांतरित

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2014

 

सरगुजा कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के लिपिकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार बाल विकास परियोजना सीतापुर के सहायक ग्रेड 1 श्री राम भरोस राम का स्थानांतरण बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण), बाल विकास परियोजना सीतापुर के सहायक ग्रेड 2 श्री मंत्री एक्का का स्थानांतरण बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) एवं सहायक गे्रड 3 श्री राजेन्द्र द्विवेदी का स्थानांतरण बाल विकास परियोजना सीतापुर किया गया है।