कृषि विभाग के लिपिक एवं भृत्य स्थानांतरित

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2014

 

कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन द्वारा कृषि विभाग के लिपिक एवं भृत्य का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेशानुसार उप संचालक कार्यालय अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड 3 श्री दीपक कुमार साहू का स्थानांतरण वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय बतौली, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय बतौली के सहायक गे्रड 3 श्री हेमंत ग्रेस एक्का का स्थानांतरण उप संचालक कार्यालय अम्बिकापुर तथा एसएडीओ अम्बिकापुर के भृत्य श्री कुलदीप मिंज का स्थानांतरण उप संचालक कृषि अम्बिकापुर किया गया है।