भाजयुमो ने कांजी हाउस की समस्या से आयुक्त को कराया अवगत

अम्बिकापुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा अम्बिकापुर मंडल अध्यक्ष विकास वर्मा के नेतृत्व में अम्बिकापुर के कांजी हाउस का निरीक्षण कर वहा की अव्यवस्थाओ का जायजा लिया गया जिसके बाद कांजी हाउस की अव्यवस्था से क्षुब्ध युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर कांजी हाउस के जीर्णोद्धार की मांग की है।

दिए गए ज्ञापन में भाजयुमो ने मांग करते हुए बताया है की शहर में एक मात्र कांजी हाउस उपलब्ध है और उसकी भी हालत बहोत दयनीय है..वहा गायो के लिए पर्याप्त शेड की व्यवस्था, नियमित उपचार, पशु आहार की गुवात्ता जैसे आवश्यक चीजो का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जबकी प्रति गाय को कांजी हाउस में रखने का शुल्क नगर निगम द्वारा 500 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन के हिसाब से वसूला जाता है। इसके बावजूद भी इस पैसे को कान्जीहाऊस के प्रगति के लिए खर्च ना कर के भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

साथ ही कानजी हाउस से आने वाले राजस्व को सार्वजनिक करने और गायो की नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की मांग भी भाजयुमो ने की है। और मांग पूरी ना होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी निगम आयुक्त को दी है। वही इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास वर्मा, सहित मनोज कंसारी, दिव्यांशु केशरी, सतीश मिश्रा, रवी सोनी, जतिन परमार, अभिनन्दन सिंह, सुमित देव ठाकुर, मिथलेश केशरी, संजीव वर्मा, सौरभ चाखियार, शत्रुघ्न सिंह सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।