भाजपा सरकार कर रही है किसानों के साथ छलावा: भूपेष बघेल

रायपुर 29 नवंबर 2014

भाजपा सरकार पर किसानों के साथ छलावा और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुये प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा है कि भाजपा सरकार एक तरफ धान खरीदी 10 क्विंटल खरीदने से किसानो को भारी नुकसान और संकट का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर मंडियो में मंडी एक्ट का खुला उल्लंघन करते हुये धान खरीदी जारी है। किसानों का कोचियों द्वारा खुला षोशण किया जा रहा है। 25/11/2014 को परिपत्र जारी किये हुये 24 घंटे नहीं हुये है और 26/11 को दूसरा परिपत्र जारी किया गया। ऐसी क्या परिस्थिति थी जो 24 घंटे के अंदर स्पश्टीकरण देते हुये दूसरा परिपत्र जारी करना पड़ा? इस साल मौसम अच्छा रहने के कारण एफएक्यू कम आने का सवाल नही नहीं उठता है। व्यापारी यदि एफएक्यू का धान समर्थन मूल्य में नहीं खरीदते है, तो धान खरीदी की वैकल्पिक व्यवस्था सरकार ने क्या की है? किसानो का धान मंडी में हैं, खेत में भी है। किसान दुविधा में हैं, समर्थन मूल्य में न बिकने से मंडी में पड़े धान की सुरक्षा करे या खेत से फसल लायें। पहले भी समर्थन मूल्य में मार्कफेड जैसे एजेन्सियों से सरकार धान खरीदी की व्यवस्था करती रही है। वह व्यवस्था तत्काल आरंभ की जायें। कांग्रेस ने सरकार के किसान विरोधी रवैये के कारण सरकारी नीति के खिलाफ अपील की है कि 1 दिसंबर को किसान धान न बेचे। धान बेचने वाले किसान सोसाइटियों में आवेदन दे कि उनके धान की कीमत नगद ही दी जायें। ऋण में इस राषि का धान की कीमत का समायोजन न हो। सोसाइटी स्तर पर गांव स्तर पर किसानों की बैठकें हो रही है। बेहद दुखी मन से पीड़ा के साथ कांग्रेस को यह निर्णय लेना पड़ा है। भाजपा सरकार की धान खरीदी नीति के खिलाफ और पेंडारी की नसबंदी कांड मामले में कांग्रेस की पांचों मांगो पर फैसला नहीं लिये जाने के खिलाफ 10 दिसंबर को दिल्ली में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री निवास का घेराव करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा कि रमन सिंह की दिल्ली में पूछ परख समाप्त हो गयी। पेंडारी की नसबंदी कांड की बाद डाॅ. रमन सिंह दिल्ली गये तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे मिले तक नहीं। यूपीए सरकार की भरपूर मदद के कारण इतने वर्शो तक रमन सिंह धान खरीदी करते रहे। भाजपा सरकार के स्वास्थ्य विभाग घोटालो का घर बन चुका है। जो सरकार अपने सुरक्षाबलों को बीमारी से नहीं बचा पा रही है वह आदिवासियों को क्या स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करायेगी? अमर अग्रवाल के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री नहीं बनना चाहता के खुलासे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा कि डाॅ रमन सिंह के खिलाफ भाजपा मंत्रिमंडल में लगातार असंतोश फैल रहा है कि उन्होने मलाईदार विभाग अपने पास रखे है। जब डाॅ. रमन सिंह खुद डाॅक्टर है तो स्वास्थ्य विभाग अपने पास क्यों नहीं रखे? अमर अग्रवाल के खिलाफ डाॅ. रमन सिंह कुछ नहीं कर पा रहे है तो इससे स्पश्ट हो गया है कि रमन सिंह के हाथ में अब कुछ भी नहीं रह गया है? नसबंदी कांड पर आगे की रणनीति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय मंच में इस मामले को हम कांग्रेस के लोग उठायेंगे, यदि फिर भी कुछ नहीं हुआ तो नसबंदी कांड की लड़ाई और आंदोलन को और आगे बढ़ाया जायेगा।