भाजपा महिला मोर्चा का स्वच्छता,सदस्यता और जनसंपर्क अभियान

अम्बिकापुर 

संकल्प भवन अम्बिकापुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा स्वच्छता, सदस्यता एवं जनसम्पर्क अभियान हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, महिला मोर्चा पदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री जायसवाल, प्र.का. सदस्य श्रीमती किरण मिश्रा, महापौर प्रबोध मिंज, जिला महामंत्री राजकुमार अग्रवाल के अतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर ने कहा कि प्रत्येक महिला सदस्य को स्वयं के अलावा दस अतिरिक्त महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी का नया सदस्य बनाना है, और महिलाओं की भागीदारी राजनैतिक क्षेत्र में बढ़े इसके लिए महिलाओं को अपने घर से निकलकर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम हम सब को करना है । हम यह काम इस तरह करें कि जब हम टोली बनाकर घर से निकले तो लोग गर्व से कहे भारतीय जनता पार्टी परिवार जा रहा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला ईकाइ एवं मण्डल इकाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे देश में महिलाएं आजunnamed (18) इक्सवी सदी में महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्रो में है चाहे वो इंजीनियर हो, चाहें अंतक्षित तक पहुचने की बात हो चाहे बस्तर में महिला बटालियन के पहुचने की बात हो। जब महिलाए इन सारे क्षेत्रों में आगे है तो फिर राजनैतिक क्षेत्र में अछुता क्यों है महिलाओं को आगे आना चाहिए और देश की प्रगति में साथ देने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहिए।
महापौर प्रबोध मिंज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में नगर निगम द्वारा सड़क, बीजली, पानी जैसे बुनियादी सुविधाओ के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं एक समय था कांग्रेस शासन काल में महिलाओं को बिजली, पानी, नाली, सड़क जैसे मुद्दो पर आये दिन घरना प्रदर्शन करना पड़ता था। आज इस तरह की समस्याएं विलुप्त प्राय हैं। कई ऐसे विकास कार्य अभी भी करने बाकी हैं, जिनमें सामाजिक सहभागिता अति आवश्यक है, जिसके लिए महिलाओं को आगे आकर भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा व शासन को भी उचित सहयोग प्रदान करना होगा। जिससे हम एक स्वच्छ व समृद्ध नगर का विकास कर सकेंगें।
महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री जायसवाल ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जो इस बैठक में महिलाओं की संख्या से हम सभी बहने उत्साहित हैं, मोदी जी के स्वच्छता अभियान हम महिलाओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और इसकी शुरूवात हमको अपने घर, अपने मुहल्ले से ही शुरू करने चाहिए, इस अभियान के साथ साथ लोगों के घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए जनसम्पर्क एवं सदस्यता भी दिलाना चाहिए।
स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय ने की। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष श्रीमती मंजुषा भगत एवं आभार मधु चैदहा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती माया मिश्रा, कल्पना भदौरिया, अनामिका पैंकरा, देवकी त्रिपाठी, नीरू मिस्त्री, किरण सोनी, नवनीकंात दत्ता, योजना बाला सिंहा, प्रभावती सिंह, इंदु कश्यप, तारा पाण्डेय, लक्ष्मी देवी, श्वेता गुप्ता, अनुराधा गोस्वामी, अरूणा सिंह, फुलेश्वरी सिंह, मिश्री राजवाडे, कौशल्या यादव, मयुरी पटेल, आशा शुक्ला, अनिता सिंह अपराजीता मिश्रा, अफसाना बेगम, सीमा नागभिरे, गिरजा ठाकुर, यशपाल कौर खन्ना, रेखा शर्मा, मोनिका जायसवाल, कमला बारी, बबली नेताम, राजकुमारी मरावी, सुमित्रा जायसवाल, अरूणा जासयवाल, पूजा मिश्रा, नीता ठाकुर, फुलो बाई, प्रियंका गुप्ता, संध्या गुप्ता, सुनीता सोनी, सुमन बारी, सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थी।

कार्यक्रम से संबंधित छायाचित्र ईमेल आईडी में संलग्न। संवाद प्रमुख