भाजपा पि.व. मोर्चा की रहमदिली…सड़क किनारे अचेत पड़े वृद्ध को दी राहत 

अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नया  साल के पहला दिन पुण्य कार्य करने का अवसर मिला।  ब्रह्म रोड में शिव गोपी होटल के सामने एक बृद्ध सड़क किनारे अचेत अवस्था में सोया था जिसे बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कुछ पदाधिकारों की नज़र अचानक उस पर पड़ी। वृद्ध की सुध लेने पर पता चला कि वो सीतापुर से आया रामस्वरूप नामक ब्यक्ति था जो काम की तलाश मे आया था काम भी नही मिला और दिन भर से भूखा प्यासा बुखार से तड़प रहे वृद्ध को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तत्काल ऑटो बुलाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया एवं उसकी देख रेख मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। इस पुण्य कार्य में मोर्चा के साथी महामंत्री जीतेन्द्र सोनी,पंकज गुप्ता,अमित गुप्ता,दीपक यादव आदि पदाधिकारों का विशेष सहयोग रहा।