भाजपा नेताओं की तत्परता से दुर्घटना में घायलों को लाया गया अस्पताल..!

राजपुर “पूरन देवांगन” राष्ट्रीय राज मार्ग 343 में परसागुड़ी किनारा होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मेडिकल कालेज अम्बिकापुर भेज दिया है।
शोल्ड मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स वाहन में सवार करौली निवासी तेजु उरांव व सराईडीह निवासी शहादन पिता चंदर उरांव 25 वर्ष राजपुर की ओर से अपने घर करौली की ओर जा रहे थे। तभी राजपुर अम्बिकापुर मुख्यमार्ग में परसागुड़ी किनारा होटल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मारते हुए फरार हो गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहे तेजु को सिर में गम्भीर चोटें आई है जबकि उसके साथ बैठे शहादन को हल्की चोटें आई है। घटना के बाद अपने घर जा रहे राजपुर जनपद अध्यक्ष कमला प्रसाद सिंह व सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को 108 संजीवनी से अम्बिकापुर भेजवाया गया। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश में जुटी है।