भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है …. भीमसेन

बलरामपुर( राजपुर)

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। बैठक जिला प्रभारी भीमसेन गोयल के मुख्य अतिथ्या व भाजपा जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव की अध्यक्षता मेें सम्पन्न हुई। स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं चित्र में माल्यार्पण व गीत के साथ किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री गोयल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की सोच को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि मोदी के दो वर्ष के कार्यकाल में 24 योजनायें मुख्य रूप से चल रहा है जो देश के गांव गरीब लोगों से जुड़ा हुआ है। अटल की भी योजनाएं मूलभूत देश की आवश्यकता अनुरूप थी। प्रधानमंत्री सड़क योजना आज गांव-गांव में सड़क का जाल बिछ गया। राज्य की रमन सरकार आने से पूर्व 12 वर्ष पूर्व जाये तो राज्य का बहुत बुरा हाल था। सड़क जर्जर थे। गांव के लोग भूख से मर रहे थे। गांवों में पुल-पुलिया, सीसी सड़क नहीं थे। हमारी सरकार राज्य में बनी तो देखते ही देखते राज्य की तकदीर, तस्वीर ही बदल गई। हमें राज्य में मिलकर पुनः सरकार बनाना है। पार्टी हित में एक होकर कार्य करना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करना है। जुलाई से हर बूथ का गठन बूथ में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्य करना है। ग्राम उदय से भारत उदय, ग्राम स्वराज योजना से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है। प्रधानमंत्री मोदी की सभी योजनाएं लोगों से जुड़ी हुई है। इसका हमें प्रचार-प्रसार करना है। श्री यादव ने कहा कि हमारे जिले को बड़ी सौगात हमारे नेता को राज्य सभा सांसद बनाकर पार्टी ने दिया है। हम भी पार्टी को बलरामपुर की दोनों सीट भाजपा के पक्ष में देकर के करना है। आजाक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा ने कहा कि कृषि हमारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। भारत की आत्मा किसानों में बसती है। पूरे विश्व में अर्थ व्यवस्था आर्थिक मंदी दौर से गुजर रही है। हमारा विकास दर आज विश्व में सर्वाधिक 7 प्रतिशत है। जो निरंतर आगे बढ़ रहा है। बैठक को प्रदेश प्रतिनिधि गौरीशंकर अग्रवाल ने भाजपा का वर्तमान भाजपा का भविष्य, जिला महामंत्री अनुप तिवारी ने भाजपा शासन के दो वर्ष की उपलब्धियां, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने भारत विश्व की सर्वाधिक प्रगतिशील अर्थव्यवस्था, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राम किशुन सिंह ने वर्तमान समय में देश का राष्ट्रीय परिदृश्य पर अपने वक्तव्य दिये। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुये संजय सिंह ने कहा कि पार्टी बेहतर कार्य कर रहा है। हमारे कार्यकर्ता गांव में बूथ लेबल पर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री प्रवीण अग्रवाल एवं समापन उद्बोधन जिला सदस्य अनिल दुबे ने किया।

मतभिन्नता हो सकती है मनभेद नहीं है-गोयल
जिला प्रभारी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीमसेन गोयल ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में तीसरा मोर्चा की कोई बात नहीं है। कांग्रेस आपस में टूट रहा है। लोग पद के लिये लड़ रहे हैं। भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है न आगे भी पड़ेगा। हम मिशन 2018 का मुख्य एजेण्डा लेकर के चल रहे हैं। मोदी के दो वर्ष के कार्यकाल में उनके द्वारा चलाई गई योजना को लोगों तक पहुंचाने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश स्तर, जिला स्तर, मंडलों, बुथो पर बैठक कर किया जा रहा है। राज्य सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यों को जन मानस तक पहुंचाना है। पार्टी में मतभिन्नता हो सकती है। मनभेद नहीं है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक स्वर में पार्टी के लिये कार्य कर रहे हैं आगे भी करेंगे।
बैठक में तीला साय, श्रीमती चंदा सिंह, उद्देश्वरी पैकरा, रविंद्र तिवारी, धमेंद्र दुबे, ओम प्रकाश सोनी, अनिल तिवारी, राधेश्याम अग्रवाल, माला पटेल, शशिकला भगत, अशोक अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, अंजु लकड़ा, कमला प्रसाद, शिवनाथ जायसवाल, धनसीराम अग्रवाल, मुन्ना लाल चैधरी, सतीश सिंह, संतोष पांडेय, उमेश्वर ओझा, राकेश भारती, सुखनंदन किसान, गौरव उपाध्याय, रतनाम्बर मिश्रा, मनोज बंसल, विनय भगत, उदय, ललन यादव, धीरज सिंहदेव, शकुन्तला सिंह पोर्ते सहित जिला कार्य समिति के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्टों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित राजपुर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।