बृहमोहन कल अम्बिकापुर में…पुरातत्व संग्राहलय का करेंगे लोकार्पण..

 

अम्बिकापुर …. प्रदेश के लोक निर्माण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृहमोहन अग्रवाल 3 अक्टूबर को दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस द्वारा प्रातः 8.15 बजे अम्बिकापुर पहॅुचेंगे। श्री अग्रवाल दोपहर 12 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री इसी दिन रात्रि 9.15 बजे अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगें।

प्रदेश के लोक निर्माण, संस्कृति एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृहमोहन अग्रवाल 3 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे अम्बिकापुर जिला पुरातत्व संग्राहलय भवन का लोकार्पण करंेगे। लगभग 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से निर्मित यह संग्रहालय भवन अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सरगवां में पुष्प वाटिका के सामने स्थित हैं। इस भवन मंे आठ बड़े कक्ष, ग्रंथालय, आडिटोरियम सहित अन्य कक्ष है। नवनिर्मत संग्रहालय भवन 1.2 हेक्टेयर भूमि मंे 2942 वर्ग मीटर क्षेत्र मंे बना है।