बिना अनुमति संचालित है यह अस्पताल.. RTI से हुआ खुलासा..!

जांजगीर-चाम्पा (संजय यादव) जिला मुख्यालय में बिना अनुमति के अस्पताल संचालित हो रहा है.. NKH अस्पताल चाम्पा जिसका अस्पताल चालू होने के बाद अनुमति के लिए आवेदन किया गया है.. और अब तक स्थाई अनुमति नही मिली है.. वही जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जाजंगीर से प्राप्त वैध रूप से संचालित अस्पतालों की सूची में NKH का नाम नही है.. मामले का खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में हुआ.. जिसके बाद मेडिकल विभाग की टीम के द्वारा निरीक्षण के दौरान कमी पाए जाने की बात को अस्पताल के डॉक्टर ने भी स्वीकारा है..

बहरहाल प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था की बदहाली किसी से छुपी नहीं है.. प्रदेश सरकार बड़ी से बड़ी चुनौतियो से उबार चुकी है.. यहाँ तक की कई क्षेत्रो से नक्सल समस्या को भी कम या समाप्त कर दिया है.. लेकिन स्वास्थ विभाग पर शासन का बस नहीं चल रहा है.. डाक्टर और विभाग में जिम्मेदार पद पर बैठे डाक्टर पर प्रशासन या सरकार का बिलकुल भी अंकुश नहीं है.. प्रशासन कार्यवाही जरूर करता है लेकिन डाक्टरों को कार्यवाही का डर ही नहीं नहीं है.. लिहजा भ्रष्टाचार और लापरवाही को बढ़ावा मिल रहा है.. तभी तो लोग बिना अनुमति के अस्पताल संचालित करने की हिमाकत करने का दम रखते है.. वरना प्रशासन के आदेश पर तो अक्सर बिना अनुमति के ठेलो और गुमटी को सड़क से हटाते देखा गया है..