पुलिस कर्मियों ने युवक को पीटा.. रिश्वत लेने का भी आरोप.. SP ने तुरंत किया लाईन अटैच..!

अम्बिकापुर जिले की लखनपुर पुलिस के कुछ पुलिस कर्मियो पर खाखी को दागदार करने का आरोप लगा है। एक युवक के साथ मारपीट मौके पर 5000 की लूट और थाने ले जाकर वन अधिनियमों के फर्जी मामले में फंसा देने की धमकी देते हुए 50 हजार की रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगा है। युवक ने बताया की उसे पहले तो बुरी तरह पीटा गया जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट आई है.. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने रिवाल्वर अड़ा कर डराने का भी प्रयास किया। और धमकी दी की एस पी से शिकायत की तो अंदर कस्र देंगे। लिहाजा नए एस. पी. की कार्यशैली से ये पुलिस कर्मी शायद भली भांति परिचित थे। बहरहाल कार्यवाही के डर के बीच भी ये पुलिस कर्मीयो ने अपनी पुरानी आदत से बाज नही आये।

वही मामले की शिकायत जैसे ही जिले के पुलिस कप्तान सदानंद कुमार को दी गई उन्होंने तत्काल आरोपी पुलिस कर्मियों को थाने से हटा कर लाइन अटैच कर दिया है। और मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की बात की है।