पुनिया ने कहा मुख्यमंत्री बौखलाहट में दे रहे है ऐसे बयान.. पर क्यों…?

@Deshdeepakgupta

अम्बिकापुर छतीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी और राज्य सभा सांसद पी.एल. पुनिया आज सरगुजा के दौरे पर है..और बूथ लेबल पर कार्यकर्ताओं की समीक्षा के लिए अंबिकापुर के खैरबार ग्राम पंचायत के बधियाचुआ और अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के मोमीनपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की.. इस दौरान मीडिया मुखातिब हुए पुनिया ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा उन पर किये गए कटाक्ष का जवाब देते हुए कहा की ये उनकी बौखलाहट है.. पी.एल.पुनिया ने कहा की “हम तो कभी उनकी बात नही करते है.. हम अपने संगठन के लिए काम करते है और उनको अपने संगठन के लिए काम करना चाहिए… अगर वो ऐसा बयान दे रहे है तो ये उनकी बौखलाहट है, पुनिया ने यह भी कहा की वो इसी तरह बयान देते रह जायेंगे और हम अपना काम कर ले जायेंगे”

दरअसल अंबिकापुर रिंग रोड के शिलान्याश कार्यक्रम में पहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से जब पूछा गया की पी.एल.पुनिया के सरगुजा दौरे पर आपकी क्या राय है तो उन्होंने कहा था की वो यहीं बस जाएँ.. लिहाजा उनके इस बयान के सन्दर्भ में पुनिया ने उक्त बातें कही है..

आपको बतादें की पी.एल पुनिया समेत कांग्रेस के कई दिग्गज दो दिन के सरगुजा दौरे पर है सभी अलग अलग क्षेत्रो में बूथ लेबल पर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर रहे है.. वही प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया के साथ नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव, विधायक वृहस्पति सिंह और मेयर अजय तिर्की दौरे पर निकले है..