पुनिया ने कहा भाजपा पहले ये बता दे वो कौन सी 25 सीट है जो वो हारी हुई मान रहे है..!

@Deshdeepakgupta

अम्बिकापुर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने सरगुजा से चुनावी आगाज किया है.. इस समबन्ध में सरगुजा पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुनिया आज प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा की भाजपा 90 में से मिशन 65 की बात करती है तो पहले ये बतादें की वो कौन सी 25 सीट है जिसे पहले से हारा हुआ मान रहे है..

पुनिया ने कहा है की वो 90 सीट की बात करते है क्योकी एक एक सीट उनके लिए महत्वपूर्ण है.. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के सरगुजा दौरे के भी संकेत दिए.. लिहाजा ये माना जा सकता है की सरगुजा की सात सीटों को बचाने खुद राहुल सरगुजा आ सकते है..

कांफ्रेंस के दौरान एक बात बड़ी अहम रही.. कभी कांग्रेस का मुख्य हिस्सा रह चुके पूर्व मुख्य मंत्री आजीत जोगी के किसी भी सवाल पर पुनिया कुछ भी कहने से बचते रहे.. जोगी पर पुनिया ने कहा की वो इतने महत्वपूर्ण नहीं है..

बहरहाल बूथ की ताकत को बढ़ा कर कांग्रेस २०१८ चुनाव को साधने की तैयारी कर रही है.. निश्चित ही बूथ को मजबूत करने का तरीका कारगर है.. लेकिन भाजपा भी इसी पैटर्न पर काम कर शुरू कर चुकी है.. पिछले दिनों हुई भाजपा संगठन की बैठक में सौदान सिंह ने भी जीत का मन्त्र बूथ की मजबूती ही बताया था