नेहरू जी की 125वीं जयंती वर्षगांठ समारोह तीन दिन तक देश भर में चलेगा

रायपुर 06 नवंबर 2014
14 नवंबर को पं. जवाहरलाल नेहरू जी की 125वीं जयंती तीन दिन तक देष भर में चलेगा वर्षगांठ समारोह

अत्यंत हर्ष का विषय है कि हम स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की 125वीं जयंती समारोह को कांग्रेस स्मरणोत्सव के रूप में मनाने जा रही है। समारोह को हर्षो उल्लास एवं उत्साह के साथ संगठन के हर स्तर पर पार्टी के जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम गोष्ठियां एवं परिसंवाद आयोजित करते हुये मनाया जाना है। इस अवसर पर 13, 14 एवं 15 नवंबर को पार्टी मुख्यालयों को विद्युत सजावट से रौषन किया जाना है। 13 नवंबर को रंगोली प्रतियोगिता, 14 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम, शपथ एवं भजन कार्यक्रम और 15 नवंबर को गोष्ठी एवं लेख-निबंध प्रतियोगिता होगी। इस अवसर पर प्रार्थना सभाएं पं. नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। गरीब मरीजों में फलों का वितरण एवं शालाओं में बच्चों को मिठाई वितरण आदि कार्यक्रम प्रतिवर्षानुसार किये जायेगे। साथ ही इस वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित कर स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की इकाइयों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रमों में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभागों एवं सक्रिय कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिष्चित किया जायें। जिला, शहर, नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी से कार्यक्रम संपन्न होने पर उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेष कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेंजने के लिये कहा गया है।