नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह.देव ने क्षेत्र में सुनी लोगो की समसस्याए…

नेता प्रतिपक्ष ने लोगों के समस्याओं की ली जानकारी

अम्बिकापुर

नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने अपने निवास तपस्या में विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर तथा सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाकात की समस्याएं सुनी तथा उसके निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द कार्यवाही हेतु आग्रह किया। इस दौरान उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम मतरिंगा, अम्बिकापुर के केशवपुर, बतौली, कोरिया, प्रतापपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं बतायी तथा उसके निदान हेतु उचित पहल करने का आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने समस्त मामलों को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर तथा पत्र लिख कर जल्द से जल्द कार्यवाही हेतु आग्रह किया।