नगर निगम बिलासपुर द्वारा विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना…

बिलासपुर

वर्ष ऋतु में संभावित बाढ़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये बिलासपुर नगर पालिक निगम के समस्त क्षेत्रों जिनमें वर्षा ऋतु के पानी निकासी की समस्या उत्पंन होती है एवं अरपा नदी में आने वाली संभावित बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्या को ध्यान में रखते हुये बाढ़ नियंत्रण कक्ष नगर निगम कार्यालय (विकास भवन) स्थापित किया गया है। साथ ही बाढ़ नियंत्रण दल का गठन भी किया गया है। जिसके प्रभारी श्री मिथलेश अवस्थी, एवं श्री टामशन रात्रे, उपायुक्त संयुक्त रूप से होंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दुरभाष क्रमांक 07752-220531 है। नगर निगम आयुक्त द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।