नगरीय निकाय के लिए भाजपा की चयन समिति की घोषणा

अम्बिकापुर 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगरीय निकाय चुनावों के लिए मण्डल , जिला एवं संभाग स्तर पर चयन समितियों की घोषणा कर दी है।

घोषित की गई समिति और सदस्यो के सूची

1. सरगुजा संभागीय चयन समिति – संयोजक – कृष्ण कुमार राय, पदेन सदस्य – बिधानचंद्र कर, सदस्य- विष्णुदेव साय, भीमसेन अग्रवाल, बंशीलाल महतो, मेजर अनिल सिंह, रणविजय सिंह, कमलभान सिंह, श्रीमती रेणुका सिंह, तीरथ गुप्ता, अनुराग सिंह देव।

2. जिला चयन समिति – कमलभान सिंह, करता राम, अनुराग सिंह देव, अखिलेश सोनी, अम्बिकेश केशरी, राजकुमार अग्रवाल, हरपाल सिंह भामरा ।

3. मण्डल चयन समिति
नगर पंचायत सीतापुर- राजाराम भगत, गोपाल राम, प्रभात खलखो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री पदेन सदस्य होंगें।
नगर पंचायत लखनुपर – दिनेश गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, दिनेश साहु एवं भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री पदेन सदस्य होंगें।
यह जानकारी भाजपा जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी ने दी।