डॉ सुरेन्द्र दुबे के साथ ये 5 बड़े कवि आज आपके शहर में.. नईदुनिया का अखिल भारतीय कवि सम्मलेन..!

अंबिकापुर जागरण समूह के दैनिक हिन्दी अखबार नई दुनिया के दवारा आज 22 मार्च को शाम 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया है.. काफी दिनों बाद नई दुनिया के इस आयोजन के माध्यम से शहर के लोग देश के जाने माने कवियों से मुखातिब हो सकेंगे..  आज शाम आपके शहर में आयोजित कवि सम्मलेन में छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे, उत्तर प्रदेश कानपुर के हास्य एवं व्यंग कवि डॉ सुरेश अवस्थी, हरियाणा फरीदाबाद से हास्य कवि सरदार मंजीत सिंह, उत्तर प्रदेश लखनऊ से श्रृंगार रस की कवयित्री डॉ सुमन दुबे, दिल्ली से हास्य कवि महेंद्र अजनवी, मध्यप्रदेश उज्जैन से हास्य कवि दिनेश दिग्गज इस कवि सम्मलेन में उपस्थित रहेंग.. और इन महान कवियों के काव्य पाठ के रस का आनंद लेने का सुअवसर आज सभी को प्राप्त होगा.. इस आयोजन में बतौर अतिथि छ.ग.विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और अंबिकापुर विधयाक टी.एस.सिंह देव व भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी उपस्थित रहेंगे.. नई दुनिया के इस आयोजन में फटाफट न्यूज नेटवर्क भी ई-मीडिया पार्टनर की भूमिका का निर्वहन कर रहा है.. नई दुनिया और फटाफट न्यूज नेटवर्क परिवार ने सभी शहर वासियों से कविसम्मेंलन में शामिल होने की अपील की है.. लिहाजा आज शाम आप स्थानीय कलाकेन्द्र मैदान में समय पर पहुच कर अपनी सीट सुनिश्चित करें और आनंद ले देश के मशहूर कवियों के काव्य पाठ का…