ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर-रामानुजगंज मार्ग में राजपुुर पेट्रोल पम्प के पास एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसायकल सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पिता की घटनास्थल पर ही दर्द नाक मौत हो गई। पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अम्बिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक करौंधा मदगुरी निवासी सोहरई राम उम्र 50 वर्ष पुत्र विमल राम के साथ उपचार कराने मोटरसायकल में सवार होकर अम्बिकापुर गया हुआ था। वापस लौटते समय राजपुर पेट्रोल पम्प के सामने अज्ञात ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये पिता-पुत्र को अपनी चपेट में लेते हुये फरार हो गया। घटना में सोहरई राम की मौके पर ही मौत हो गई। विमल का उपचार जारी है। राजपुर पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर पतासाजी में जुटी हुई है।