छत्तीसगढ़ अधिकारी.कर्मचारी फेडरेशन ने मांगो को लेकर काली पट्टी लगाकर किया विरोध मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा

अम्बिकापुर

राज्य के शासकीय अधिकारियों.कर्मचारियोंए पेंशनरों एवं शिक्षा कर्मियों की लम्बित मांगो को लेकर आज छत्तीसगढ़ अधिकारी.कर्मचारी फेडरेशन ने नगर के कलेक्टोरेट चैक पहुंचकर शासकीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध स्वरूप सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी लगा रखी थी। फेडरेशन ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया है।

अपनी मांगो को लेकर पूर्व में फेडरेशन ने 8 फरवरी को भी ज्ञापन सौंपा था। फेडरेशन की मांगो में विधानसभा चुनाव में शासन के घोषणा पत्र में उल्लेखित राज्य के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरे सेवा काल अवधि में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाये। इसके अलावा प्रदेश के समस्त कर्मचारियों.अधिकारियों की वेतन विसंगति का निराकरण 3 माह की समय अवधि में किया जाये। महिला प्रसूती अवकाश केंद्र एवं मध्यप्रदेश के अनुरूप प्रदान किया जाये। वर्ष 2008 में नियमित किये गये दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पेंशन की पात्रता प्रदान की जाये। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष की जगह 64 वर्ष किया जाये। इसके अलावा कई अन्य मांगो को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट चैक पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान फेडरेशन के श्यामलाल सिंह, जीसी यादव, अरविंद पाठक, विरेंद्र कुजूर, सुरेश गायकवाड़, एके चैहान, पीआर सोनवानी, सुशील कुमार वर्मन, रामाकर तिवारी, अभिमन्यु तिवारी सहित भारी संख्या में अधिकारी.कर्मचारी मौजूद थे।