घर-घर संपर्क कर भाजपा कार्यकर्ता दे रहे सरकार के योजनाओं की जानकारी…

बिश्रामपुर पारसनाथ सिंह – भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क यात्रा को लेकर आमजनों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जनसंपर्क यात्रा के सप्ताह भर पूरा होने के बाद यात्रा प्रेमनगर विधानसभा के झूमरपारा पहुंची जहां लोगों ने स्वागत किया। बिश्रामपुर मंडल के झुमरपारा से जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, बाबुलाल गोयल, रेणुका सिंह सहित वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में की गई। आज की यात्रा में झुमरपारा, दतिमा, करंजी, खरसुरा, रामनगर रुनियाडीह, सरस्वतीपुर में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। तथा लोगों को 14 साल के पहले छत्तीसगढ़ व आज के विकास में अंतर समझा रहे हैं। ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, खाद्य सहायता योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, सरस्वती साइकिल योजना सहित तमाम उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक बताकर लाभ देने की अपील कर रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तो दूसरी तरफ लोग छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण को लेकर अपनी बात जनप्रतिनिधियों से रख रहे हैं। जनसम्पर्क यात्रा में शामिल युवा मोर्चा व् महिला मोर्चा के पदाधिकारी लोगों से सतत संपर्क कर सरकार की उपलब्धियाँ गिना रहे हैं। जनसंपर्क यात्रा में राजेश यादव, मुरली सोनी, ठाकुर राजवाड़े, रामनारायण जायसवाल, ललित गोयल विधानसभा यात्रा संयोजक, शशिकांत गर्ग सह संयोजक, शशि तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता, भूलन सिंह मराबी, रामकरण साहू, सत्य नारायण जायसवाल, दीपेंद्र चौहान, पुष्पा सिंह, रामानंद जायसवाल, सतीश तिवारी, संजय सिंह, बाबूलाल यादव् , कृष्ण गुप्ता, श्यामां पांडेय, मोहनी झा, दुर्गा गुप्ता, देव गुप्ता, शहीम अंसारी, राहुल जायसवाल, प्रमोद प्रजापति, विकास, मो. इरफ़ान अंसारी, शिवबरन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व् ग्रामीणजन मौजूद रहे।