गृहमंत्री ने किया ध्वजारोहण.. देश भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

अम्बिकापुर स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगाठ पर सरगुजा जिले में देषभक्ति और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह अम्बिकापुर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसेवक पैंकरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा शांति के प्रतीक कबूतर तथा उत्साह व उमंग के भाव को प्रदर्शित करने वाले रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गये। समारोह में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल के जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड कमाण्डर प्रषिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  घनष्याम कामड़े एवं सेकेण्ड इन कमान सुबेदार अमरजीत खूटे के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड्स, एन.सी.सी., स्काउट-गाईड्स एवं रेडक्रास की 14 टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।

कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल के मार्गदर्षन में जिला प्रषासन द्वारा 37 लाख पौधों का रोपण करने पर लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज हुआ। इसके साथ ही तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस संबंधी जागरूकता, योगाभ्यास, कार्यक्रम में अधिकाधिक एवं विष्व कीर्तिमान स्थापित करने पर बेहतरीन समन्वय तथा उत्कृठ प्रदर्षन हेतु सरगुजा जिले को उत्कृष्ठ जिला सम्मान्न प्राप्त हुआ है।  इसके लिए प्रषिक्षक गुपुल प्रसाद गुप्ता,  सुदामा राम साहू, जंयत खानवलकर सहित 29 प्रषिक्षकों को सम्मानित किया गया।

शहादत का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शहीद पुलिस कर्मियों के शहादत का स्मरण करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। शहीद निरीक्षक हेमन्त सिंह मरावी, उप निरीक्षक अगस्तुस कुजूर, प्लाटून कमांडर पतरस खलखो, शहीद आरक्षक सहलु राम भगत, शहीद उपनिरीक्षक संतोष एक्का, शहीद प्रधान आरक्षक राम नारायण सिंह, शहीद आरक्षक अथनस बड़ा, शहीद आरक्षक गौतम राम राजवाड़े, नयन सिंह ठाकुर तथा छŸासगढ़ सषस्त्र बटालियन के ए.पी.सी. कृष्णनाथ किण्डो के परिजनों को सम्मानित किया गया।

PARADE GROUND 11

मार्च पास्ट पुरस्कार

प्रथम खण्ड के परेड में उप निरीक्षक कमलेष सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ 62 वीं बटालियन को प्रथम, चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय तथा उप निरीक्षक सिंधु साहू के नेतृत्व में जिला पुलिस बल महिला को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परेड खण्ड दो में सैनिक स्कूल के जूनियर अण्डर ऑफिसर कैडेट शुभम आनंद के नेतृत्व में किए गए परेड को प्रथम, सीनियर अण्डर ऑफिसर विनय कुमार पैंकरा के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर ब्वायज को द्वितीय, सीनियर अण्डर ऑफिसर चूड़ामणी के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन हॉलीक्रास को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। गाईड कमाण्डर श्याम गाईन के नेतृत्व में स्काउट सेंट जेवियर्स उ.मा.वि. को प्रथम, गाईड कमाण्डर बिंदिया पैंकरा के नेतृत्व में गर्ल्स गाईड कन्या षिक्षा परिसर अम्बिकापुर को द्वितीय तथा गाइड कमाण्डर मो. सैफ मंसूरी के नेतृत्व में स्काउट गाईड मल्टीपरपज को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट बैण्ड वादन के लिए जिला पुलिस बल के श्री चैन किस्पोट्टा को भी सम्मानित किया गया।

PARADE GROUND 18

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरस्कार

समारोह के दौरान प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हॉलीक्रास हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 150 बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत ‘‘बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं ‘‘ को प्रथम, हॉलीक्रास कान्वेंट स्कूल की 150 बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत पर्यावरण प्रदूषण एवं स्वच्छता के कार्यक्रम को द्वितीय तथा उर्सुलाईन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 200 बालिकाओं द्वारा सरगुजा की विकास यात्रा कार्यक्रम को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार अम्बिका मिषन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा बिरनीबेड़ा, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री विद्यालय परसा, श्री विवेकानंद विद्यानिकेतन अम्बिकापुर, डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री विद्यालय केवरी, शासकीय कन्या षिक्षा परिसर अम्बिकापुर के छात्र-छात्राओं द्वारा देषभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि द्वारा कन्या षिक्षा परिसर की बालिका आस्था एवं मोनिका को उत्कृष्ट नृत्य के लिए पुरस्कृत किया गया।

ओडीएफ हेतु पुरस्कार 

स्वच्छ भारत मिषन के तहत खुले में शौच मुक्त करने हेतु सक्रिय योगदान देने पर अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत आने वाले सरगवां के सरपंच नारायण प्रसाद, लिबरा की सरपंच श्रीमती सावित्री टोप्पो, सकालों के सरपंच सुरेष कुमार, लुण्ड्रा पंचायत की सरपंच श्रीमती हुलसी बाई एवं पुरकेला के सरपंच रामपाल कुजूर को सम्मानित किया गया।

PARADE GROUND 6

उत्कृष्ठ कर्मचारियों का सम्मान

समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस विभाग के उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ, प्रवीन्द्र सिंह, अभय चौबे, निरीक्षक नीलिमा तिर्की, उप निरीक्षक भावना खण्डारे, जितेन्द्र सिंह, अजय गुहा, लालसाय पैंकरा, वन विभाग के वनपाल परिक्षेत्र सहायक पुष्प कुमार सिंह, गोवर्धन मिश्रा, अषोक कुमार शुक्ला, पारस सिंह, राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड- 2 श्रीमती सविता आईच, सुश्री केतन साहू, दयाषंकर शांडिल्य, सुश्री प्रिया अग्रवाल, ओम प्रकाष राम, राजेष्वर एवं अनिल बखला, जिला लोक षिक्षा समिति के बी.आर.सी. शैलेन्द्र कुमार भारती, सुश्री उषा कुजूर, श्रीमती गुलजहाँ अली, जिला चिकित्सालय के डॉ. व्ही.के. श्रीवास्तव, श्रीमती शोमनी अब्राहम, आनंद कुमार सिंह, राम भरोष राम, श्रीमती यज्ञषैनी शर्मा, श्रीमती किरण लकड़ा, कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री आषीष कुमार गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र टोप्पो, सर्व षिक्षा अभियान से प्रधान पाठक जगेष्वर साय पैंकरा, सी.ए.सी. श्रीमती अनिता तिवारी, षिक्षा विभाग के सहायक षिक्षक पंचायत अरविन्द गुप्ता, सी.ए.सी. लव कुमार गुप्ता, प्रोग्रामर विषाल वर्मा, नगर पालिक निगम के राजस्व निरीक्षक योगेष्वर उपाध्याय, शषिकला सिन्हा, निलम बखला, हलकनिया दास, सुनिता सारकेल, संगीता गुप्ता, श्वेता सिन्हा, कुसूम मिंज, अगुस्टिना, मधुमिता पाल, आसना, मुन्नी दास, शारदा गुप्ता, नासरिन, रेषमा, सेहरा, नुरेष, सीतादास एवं एन.एस.एस. की प्रीति तिवारी, पषुपालन विभाग के डॉ. सी.के. मिश्रा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा निषांत कुजूर, चन्द्र कुमार केरकेट्टा एवं रोबिन केरकेट्टा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती फुलेष्वरी सिंह, सरगुजा संभाग की कमिष्नर सुश्री रीता शांडिल्य, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांषु गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल, पुलिस अधीक्षक आर.एस.नायक, सरगुजा विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राहिणी प्रसाद, पूर्व विधायक प्रो. गोपाल राम, हस्तषिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, छŸासगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्रीराम किषुन सिंह, राज्य सहकारी बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य अखिलेष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार पैंकरा, सुजाता सिंह एवं संगीता तिवारी  द्वारा किया गया।