खुद स्कूटी चलाकर गलियों में निकलीं कलेक्टर किरण कौशल…!

अम्बिकापुर स्वछता की अलख जगाने सरगुजा कलेक्टर किरण कौशल कौशल स्कूटी चलाकर सडको पर निकली.. इस दौरान उनके साथ निगम आयुक्त व अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी स्कूटी व बाइक रैली में हिस्सा लिया.. दरअसल कलेक्टर किरण कौषल के मार्गदर्षन में स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देष्य से अम्बिकापुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में बाईक रैली का आयोजन किया गया। रैली नावापारा चर्च से प्रारंभ होकर गोधनपुर चौक, वसुन्धरा कॉलोनी, पटेलपारा, गांधीनगर, बनारस रोड़ होते हुए अम्बेडकर चौक पर सम्पन्न हुई। रैली के समापन अवसर पर अम्बेडकर चौक में प्रतिभागियों द्वारा मोमबत्ती प्रज्जवलित किया गया तथा स्थानीय नागरिकों को शहर को स्वच्छ रखने में महती भागीदारी का निर्वहन करने पर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम आयुक्त सूर्यकिरण तिवारी, आलोक दुबे, अजय अग्रवाल, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, द्वितेन्द्र मिश्रा, मनोज कंसारी,मधुसुदन शुक्ला, संजय अग्रवाल, रिंकू वर्मा, निरंजन राय, गीता प्रजापति, सीमा सोनी,  हीरो बड़ा, अल्पना मिश्रा, विमला यादव सहित अन्य पार्षदगण व गणमान्य नागरिक, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, जिला परियोजना अधिकारी गिरीष गुप्ता, सहायक अभियंता सुनील सिंह, डॉ. प्रषांत कुमार तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।