खांसते-खांसते निगल गया पेन..अब होगा आपरेशन..!

अम्बिकापुर

By – Deepak Sarathe

पेन लेकर कुछ लिख रहे एक व्यक्ति द्वारा खांसते ही वह बॉल पेन उसके मुंह में से अंदर चले जाने की घटना सामने आई है। सुनने में जरूर अजीब लगता है परंतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उक्त युवक को दाखिल किया गया है। बॉल पेन उसके पेट में जाकर किसी आंत में फंस गई है। चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद ही वह ठीक हो पायेगा।

जानकारी के अनुसार बसंतपुर रामनगर निवासी 65 वर्षीय दल्लु पिता कलवारी सोमवार की दोपहर 2 बजे के लगभग घर में बैठ एक कागज पर बॉल  पेन लेकर मोबाईल नम्बर नोट कर रहा था। मुंह के पास पेन ले जाते समय अचानक उससे खांसी आ गई। परिस्थिति उस वक्त जैसी भी बनी होए परंतु पूरा का पूरा बॉल पेन उसके मुंह के अंदर गले में चला गया। उक्त युवक ने मुंह में हाथ डालकर बॉल पेन को निकालने की कोशिश कीए परंतु पेन अंदर चला गया। चिकित्सकों के अनुसार अंदर जाकर आंत मे फंस गया है। उसे बाहर निकालने के लिये ऑपरेशन की तैयारियां की जा रही थी।