कोंडागांव में भी धान ख़रीदी में हो रही दिक्कतों को लेकर किसानों ने कई सड़क किए जाम.. उग्र आंदोलन से जिले के सभी प्रवेश द्वार हुए बंद .. परेशान रहे जाम में फंसे यात्री!.

कोंडागांव। कांकेर के बाद कोंडागाँव जिले में भी धान खरीदी में हो रही दिक्कतों को लेकर किसानो का आक्रोश देखने को मिला है। यहाँ किसानो ने केशकाल के तिराहे में सड़क जाम कर दिया। ये सभी किसान बारदाने और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

किसानो के इस उग्र आंदोलन से जिले के सभी प्रवेश मार्ग बंद हो गए। किसानो ने नारायणपुर के बेनूर और माकड़ी रोड के अमरावती की ओर जाने वाली सड़को को जाम कर दिया। किसानो के आंदोलन कई सवारी वाहन सहित यात्री बसें जाम में फंस गए। जिससे यात्रियों काफी समय तक परेशान होना पड़ा।

इसे भी पढ़ें –