किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस …

अम्बिकापुर

भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 35वें स्थापना दिवस पर सीतापुर क्षेत्र में जगह-जगह हुए विविध आयोजन,कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रो. गोपाल राम, सीतापुर भाजपा प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज एक्का व सीतापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता की मौजूदगी में जगह-जगह हुई स्थापना दिवस पर विविध आयोजन।

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा सीतापुर विकासखंड के प्रतापगढ़,धरमपुर व ग्राम सूर में उत्साह के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने प्रतापगढ़ में भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भाजपा का ध्वजारोहण ,अपने उद्बोधन में अनिल अग्रवाल ने कहा की दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रशाद मुखर्जी ने सन् 1951 में जनसंघ की स्थापना की थी और 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष माननीय श्री अटलबिहारी बाजपेयी जी थे। भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है ।इस दौरान उपस्थित किशान व भाजपा कार्यकर्ताओं को अनिल अग्रवाल ने शासन की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी थी।

वही ग्राम पंचायत सूर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व विधायक प्रो.गोपाल राम ने झंडा फहराया इस दौरान उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं व ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए प्रो. गोपाल राम ने कहा कि देश की आज सबसे बड़ी पार्टी के रुप में आज भारतीय जनता पार्टी है, और हम सबको गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि हम भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य हैं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सीतापुर के प्रभारी भाजपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने भी स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सीतापुर मंडल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता, शिवप्रसाद, हुसैन, बाबू, बुधराम, प्रवीण, लोकेश्वर आदि उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत धरमपुर में भाजपा किसान मोर्चा जिला के उपाध्यक्ष अनुज एक्का के नेतृत्व  में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत धरमपुर के भाजयुमो व किसान मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी ।