किसानो की शिकायत पर भड़के विधायक.. लगाई फटकार..!

लुण्ड्रा विधायक चिन्तामणि महराज ने किया गन्ना खरीदी और धान खरीदी केंद्र का निरिक्षण किया 
अम्बिकापुर (निलय त्रिपाठी) किसानो की शिकायत पर लुंड्रा विधायक ने रघुनाथपुर स्थित गन्ना खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, इस दौरान किसानो ने विधायक को बताया की खरीदी केंद्र से परिवहनकर्ता द्वारा किसानों से अवैध उगाही कर गन्ने का उठाव किया जा रहा है, जिस पर विधायक खरीदी केंद्र पर उपस्थित सहायक गन्ना विकास अधिकारी और केंद्र प्रभारी पर जम के भड़के और कृषक हित में कार्य न करने पर खूब खरी खोटी सुनाई, ज्ञात हो कि परिवहन को लेकर गन्ना खरीदी केंद्र रघुनाथपुर हमेसा ही विवादित रहा है। पिछले दिनों भी कृषकों ने परिवहन में लापरवाही की सूचना क्षेत्रीय विधायक को दी थी, जिस पर विधायक के पहुचने के बाद 2 दिन तक परिवहन ठीक था लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से गन्ना खरीदी केंद्र और परिवहन कर्ता की मिली भगत से गन्ना बिक्री हेतु पहुचे कृषकों से जल्दी उठाव के एवज में अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
खरीदी केंद्र में उपस्थित सहायक गन्ना विकास अधिकारी प्रमोद चौहान गन्ना विकास अधिकारी सिंह और खरीदी केंद्र प्रभारी को विधायक चिन्तामणि महराज ने सख्त हिदायत देते हुये समझाइस दी की अब शिकायत न मिले.. इस दौरान धौरपुर तहसीलदार श्री लाल भी उपस्थित थे। इसके पश्चात विधायक बटवाहि धान खरीदी केंद्र पहुचे जहाँ कृषकों ने धीमे धान उठाव के कारण धान खरीदी प्रभावित होने की जानकारी दी किसानो ने यह भी बताया की मक्का खरीदी न होने से कृषक परेशांन है, जिस पर विधायक ने जिले में पदस्त D M O से दूरभाष पर चर्चा कर मक्का खरीदी न होने का कारण जाना। D M O द्वारा बताया गया की सरगुजा जिले में मक्का की फसल की पैदावार मानक स्तर का नहीं है जिस पर विधायक ने कृषि विभाग से चर्चा और जिले के कलेक्टर से मिल किसानो की समस्या से अवगत कराने की बात कही है।