कांग्रेस हो गई है पिछलग्गु पार्टी : डॉ. जैन…

कहा नारे लगाने व खोखली बात करने से देश नहीं चलता
भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक में दिग्गजों का जमावड़ा,

अम्बिकापुर

नगर में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक से पूर्व होटल ग्रैड बंसत में छत्तीसगढ़ व हरियाणा के प्रभारी व राष्ट्रीय महा सचिव डॉ. अनिल जैन ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुये कहा कि कांग्रेस का विभाजन हो गया है। जो पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की दूसरी पार्टी बनाये जाने के बात पर उन्होंने कहा कि कांगेे्रस पार्टी का भविष्य नहीं है और उसकी नीति ही उसके टूटने का कारण बनी है। कांग्रेस अब पिछलग्गु पार्टी हो गई है। श्री जैन ने कहा कि नारेबाजी व खोखली बात करने से देश नहीं चल सकता। श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में निर्णायक सरकार आई है, जिससे पूरी सरकार के समय की कई पॉलिसी की अंपगता खत्म हुई है। श्री मोदी की सरकार के आने से देश की अर्थव्यवस्था में जहां सुधार आना है वहीं अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। मोदी सरकार के आने के बाद रोजगार, खेती, किसानी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्य हुई है। फसल बीमा के रूप में बीज लेने से लेकर खलिहान में पड़ी फसल का लाभ मिल रहा है। इससे किसान के आत्महत्या जैसी घटना पर लगाम लग सकती है। मोदी सरकार के दो वर्ष में देश में कई बड़ी चीजे हुई है। इस कार्यकाल में समाज व जीवन के हर क्षेत्र में काम किया गया है। श्री जैन ने कहा कि विदेशों में भारत का मान बढ़ा है। सुरक्षा, संस्कृति व व्यापार के ध्येय को लेकर पीएम के विदेशी दौरे पर हुये काम ने छिटाकशी करने वालों के मुंह बंद कर दिये हैं। आज ऐसे रोजगार की बात सरकार करती है कि उसमें करोड़ों को जहां रोजगार मिले। गांव गरीब किसान को भटकना न पड़े ऐसी योजना पर सरकार काम कर रही है।

डॉ अनिल जैन ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। जबसे मोदी सरकार आई है कांग्रेस के 60 वर्ष के अपेक्षा दो वर्ष में मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह सौवनी, भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग ासहदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल ङ्क्षसह मेजर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वार्ता उपरांत भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुये। कार्य समिति की बैठक के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर दीप प्रज्जवलन के बाद कार्य समिति की बैठक प्रारंभ हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, गृहमंत्री राम सेवक पैकरा, जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग मंत्री राजेश मूणत, वन मंत्री महेश गागड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर, खेलमंत्री भईयालाल राजवाड़े, सरगुजा सांसद कमलभान सहित 27 जिला के जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा के 200 दिग्गज नेता शामिल हुये।