कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का फूंका पुतला : गिरीराज सिंह के बयान का विरोध

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर मे आज जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया,, और केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अव्हान पर शहर के गांधीचौक पर ये प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय अग्रवाल की अगुवाई मे किया गया । जिसमे पीसीसी उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक और पीसीसी सचिव शफी अहमद भी मौजूद रहे। इस दौरान पहले कांग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन पर केन्द्र सरकार की आलोचना के साथ केन्द्रीय मंत्री द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की। जिसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ यूथ कांग्रेस कायकर्ताओ ने केन्द्रीय नेतृत्व का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी पर किये गये नस्लीय टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि सत्ता के नशा में भाजपा नेता मदमस्त हो गये हैं और लगातार अर्मादित बयानबाजी इन भाजपा सांसदों के द्वारा की जा रही है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के लिये जो कहा वो उनकी कुण्ठा और महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है और जब तक ऐसे नेताओं पर भाजपा कार्यवाही नहीं करती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यवाही नहीं करते तब तक कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा और विरोध प्रदर्शन होते रहेंगे। देश के प्रधानमंत्री को इस बयान को स्वतः संज्ञान में लेते हुए कानूनी कार्यवाही करानी चाहि, हमारा प्रदर्शन निरंतर चलता रहेगा।

नगर निगम में सभापति शफी अहमद ने कहा कि महिला का सम्मान हमारी परंपरा और देश की पहचान है, किन्तु राष्ट्रवाद, संस्कार और ambikapur congress putla dahan 2सूचिता की बात करने वाली पार्टी के लोग सत्ता मिलते ही सत्ता के मद में पागल सरिखे हो गये हैं और कुछ का कुछ बयान देते फिर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऊपर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा दिये गये अर्मादित तथा नस्लीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस तब तक प्रदर्शन करते रहेगी जब कि स्वयं भाजपा ऐसे नेताओं पर कार्यवाही नहीं करती।

महापौर डाॅ. अजय तिर्की ने कहा कि सत्ता और पद पाने के बाद व्यक्ति को सामाजिक जीवन में हमेशा ही सर्तक और सही बोलना चाहिए। किन्तु एक केन्द्रीय मंत्री का पदधारी व्यक्ति इस तरह की बयानबाजी करने लगे तो फिर एक निरक्षर और उच्च पद पर बैठे व्यक्ति में अंतर ही क्या है? ऐसा लगता है कि सत्ता के मद में भाजपाई सांसद पागल हो गये हैं और यहीं कारण है कि लगातार इन सबके द्वारा बेहुदा बयानबाजी की जा रही है। किन्तु इनकी पार्टी भी ऐसी है कि ऐसे लोगों को दण्डित करना छोड़ उनकी ही पक्ष लेती दिखती है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर कानूनी कार्यवाही होते तक कांग्रेस यह आंदोलन जारी रखेगी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने कहा कि सत्ता में आते ही मोदी ने कई कार्यक्रमों में कहा था अच्छे दिन आ गये और आज ऐसा लग रहा है कि सचमुच ये अच्छे दिन भाजपा सांसदों के आ गये हैं जो कि जब चाहें जहां चाहें जैसा बयान देना चाहे दे सकते हैं। देश प्रधानमंत्री मोदी ने सभी के बीच प्रतिस्पर्धा कर रखा है कि कौन-सा भाजपा सांसद कितना अर्मयादित और बेहूदा बयानबाजी आमजनों के बीच कर सकता है। शायद ऐसे लोगों को भविष्य में पदोन्नती भी मिले अथवा ये लोग मोदी के सबसे खास लोग हैं जो कि कुछ भी बोल सब माफ है। श्री पाठक ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से यह पुछना चाहता हूं कि क्यों इन पर कार्यवाही नहीं हो रही है। लगातार भाजपा सांसद अर्मादित बयानबाजी देने पर उतारू हैं। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पर की गई नस्लीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कि जायेगी और कानूनी कार्यवाही होते तक हम निरंतर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला दहन गांधी चैक पर किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, राजू बाबरा, जिला महामंत्री जे.पी. श्रीवास्तव, गोपाल केशरवानी, राजीव अग्रवाल राजू, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु दीक्षित, प्रदीप वर्मा, विजय सोनी, बिजेन्द्र गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, अनील चन्द्र शुक्ला, विवेक सिंह, मो. इस्लाम, प्रशांत सिंह चिकू, मदन जायसवाल, इन्द्रजीत सिंह धंजल, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, हेमंत तिवारी, अतुल तिवारी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निजामुद्दीन, पार्षद पपीन्दर सिंह, कृष्णा गुप्ता, बबन सोनी, बालकेश्वर तिर्की, रामेश्वर तिर्की, सुभाष सिंह, विरेन्द्र खेस, अजय सिंह, सरिता पाण्डेय, शेख नसीमा, शकीला परवीन, जुही यादव, प्रभात रंजन, अमन, चूनमुन तिवारी, आलोक सिंह, हिमांशु जायसवाल, सतीश बारी, जहेदा, अंजूम, रेशमा, अनील बड़ा, वरूण अग्रवाल, कमल सेन, विकल झा, नितीश, रौशन कन्नोजिया, वरूण अग्रवाल, राधे अग्रवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।