कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश पर संशय पर मेजर अनिल सिंह की दो टूक

  • 11 करोड़ लोग बिना आवेदन के भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं
  • भाजपा में सदस्यता टॉल फ्री नम्बर पे मिस्ड काल करने पर हो जाती है

अंबिकापुर सरगुजा के चार कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश पर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के कद्दावर नेता मेजर अनिल सिंह ने इन चारो नेताओं के भाजपा प्रवेश की पुष्टी की है.. उन्होंने बताया की उनके साथ ही इन लोगो की सदस्यता मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सामने ही टॉल फ्री नम्बर 1800-266-1001 पे मिस्ड काल करा कर कराई गई है और सदस्यता दर्ज होने का मैसेज भी इनके मोबाइल में आ चुका है.. जाहिर है की जब भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व मिस्ड काल से हुई सदस्यता का दम भरते हुए सदस्यता के आंकड़े पेश करता है तो इनकी भी सदस्यता संवैधानिक है ऐसे में अगर कोई नेता इस बात से अनभिज्ञता जाहिर करता है तो ये उनके बीच के सामंजस्य की कमी है.. क्योकी इस बात की पुष्टी खुद भाजपा के वरिष्ट नेता कर रहे है और भाजपा प्रवेश करने वाले लोग भी बता रहे है की उन्होंने मिस्ड काल करके सदस्यता ले ली है..

11 करोड़ लोग बिना आवेदन के भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। भाजपा में सदस्यता टॉल फ्री नम्बर 1800-266-1001 पे मिस्ड काल करने पर भाजपा की सदस्यता हो जाती है, तथा सदस्यता नम्बर आ जाता है, इसी प्रक्रिया से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी है, और इसी प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष, गृहमंत्री एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा रामसेवक पैंकरा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा मेजर अनिल सिंह तथा ललन प्रताप सिंह पूर्व सभापति नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नेतृत्व में आलोक दुबे जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सरगुजा, राजेश अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष,लखनपुर, डॉ.अनिल सिंह भटगांव, रामकृष्ण श्रीवास्तव वरिष्ट कांग्रेस नेता, सलका उदयपुर ने टॉल फ्री नम्बर पर मिस्ड काल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण  की, और उनका सदस्यता नम्बर भी उनके मोबाइल पर आ गया और सदस्यता की प्रक्रिया पूर्ण हुई।

बताया गया है की मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनको बधाई देते हुए मिशन 2018 विधानसभा चुनाव में सरगुजा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने हेतु मेहनत और लगन से कार्य करने को कहा तथा लखनपुर में कार्यक्रम करने का प्रस्ताव भी रखा।

चारों नेताओं का भाजपा प्रवेश नियमतः एवं संवैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप हुआ है, और इन चारों नेताओं के भाजपा प्रवेश से निश्चित रूप से कांग्रेस कमजोर हुई है तथा भाजपा को बल मिला है। डॉ. अनिल सिंह के पार्टी में आने से भटगांव विधानसभा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता इन सभी के भाजपा प्रवेश करने पर स्वागत तथा अभिनन्दन करती है।

भाजपा प्रवेश पर अटकलों पर अपनी बात रखते हुए आलोक दुबे ने भी साफ़ कर दिया है की वो मिस्ड काल के जरिये भाजपा के सदस्य बन चुके है और उन्होंने भाजपा से आये मैसेज की कापी भी हमें दी है..

IMG 20180224 WA0007